Google AdSense Header Slot

7 महीना में कितना सप्ताह होता है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 120
7 महीना में कितना सप्ताह होता है?
अपनी प्रेगनेंसी के 7 महीने में हैं तो इसका मतलब है कि आपकी गर्भावस्‍था को 28वें हफ्ते पूरे हो चुके हैं। अब केवल दो महीने बचे हैं। इस समय आपके बच्‍चे का भी तेजी से विकास हो रहा है।

गर्भावस्‍था के सातवें महीने से प्रेगनेंसी की आखिरी तिमाही की शुरुआत हो जाती है। इस महीने तक शिशु का काफी विकास हो चुका है और आपको बच्‍चे की मूवमेंट महसूस होनी शुरू हो जाती है।

आपकी प्रेगनेंसी का सातवां महीना मतलब गर्भावस्‍था की तीसरी तिमाही की शुरुआत हो चुकी है। इस समय आपके बच्‍चे का दिन दूना रात चौगुना विकास हो रहा है। जैसे-जैसे बच्‍चे का विकास होगा वैसे-वैसे वह आपके पेट में ज्‍यादा जगह घेरेगा और आपकी असहजता बढ़ेगी। हालांकि, मां बनने की खुशी आपकी अधिकतर परेशानियों को आपसे दूर ही रखेगी। आइए देखते हैं इस महीने में आपके बच्‍चे ने कितना विकास किया है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp