Google AdSense Header Slot

7 महीने का बच्चा क्या देखता है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 14
7 महीने का बच्चा क्या देखता है?
सात महीने के शिशु के विकास में पहले से ज्‍यादा और नई चीजें जुड़ जाती हैं।
शिशु हर महीने कुछ नया सीखता है और उसकी डेवलपमेंट में नई-नई चीजें जुड़ती रहती हैं। 6 महीने के होने के बाद शिशु मां के दूध के साथ-साथ ठोस आहार भी खाना शुरू करता है और इसके बाद से सातवें महीने में उसका विकास पहले से और बेहतर होता चला जाता है।सात महीने का बेबी अपने इमोशन को हंसकर या रोकर बता सकता है। वो अपने पेरेंट्स और आसपास के लोगों के इमोशंस को करीब से समझने लगता है और उनकी कॉपी भी कर सकता है। उसकी भी पसंद और नापसंद डेवलप होने लगती है।

दूसरे बच्‍चों के रोने पर बच्‍चा भी रोने लगता है। वो तेज आवाज पर ध्‍यान देता है और डर या चिंता के साथ रिएक्‍ट करने लगता है।
कम्‍यूनिकेशन स्किल्‍स
सात महीने का बच्‍चा 'ओह' और 'आह' जैसे शब्‍द बोलने लगता है। वो आवाजें भी निकालने लगता है। बच्‍चा अपने आसपास के लोगों की बातचीत में शामिल होने की कोशिश करता है। बच्‍चा आपके चेहरे पर हाथ मारने लगता है या हाथ से आपके चेहरे को छूने की कोशिश करता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp