Google AdSense Header Slot

7 महीने के बच्चे पेट में कैसे रहते हैं?

Language: Hindi | Published: 18 Oct 2022 | Views: 19
7 महीने के बच्चे पेट में कैसे रहते हैं?
गर्भावस्था के 7वें महीने में बेबी बंप ठीक- ठाक साइज का होता है इसलिए झुकने पर पेट में बहुत दबाव पड़ता है और इसकी वजह से एसिड रिफलैक्‍स हो सकता है जो कि सीने में जलन का रूप ले लेता है।

सातवें महीने में बच्चा कैसे घूमता है?
बच्‍चा आपके पेट में खूब हलचल करेगा, इस दौरान उसके मूवमेंट पर ध्‍यान रखना है। गर्भावस्‍था के सातवें महीने से प्रेगनेंसी की आखिरी तिमाही की शुरुआत हो जाती है। इस महीने तक शिशु का काफी विकास हो चुका है और आपको बच्‍चे की मूवमेंट महसूस होनी शुरू हो जाती है।

बच्‍चे का आकार
इस समय तक आपके बच्‍चे की सिर से पैर तक लंबाई लगभग 15 इंच के आसपास होनी चाहिए। उसका वजन 900 ग्राम से लेकर 1350 ग्राम तक हो सकता है। हर बच्‍चे का विकास अलग-अलग होता है। इसलिए ऊपर बताए गए अनुमान को पैमान मत मानिए यह महज अनुमान है।

बच्‍चे के मूवमेंट
बच्‍चा अब अकसर लात मारता होगा। आपकी आवाज पर प्रतिक्रिया भी देता होगा। इस दौरान आपको उसके मूवमेंट पर ध्‍यान देना है। अगर आपको लगे कि वह किसी दिन कम या बिल्‍कुल मूवमेंट नहीं कर रहा है तो अपने डॉक्‍टर से फौरन संपर्क करें। कभी-कभी बच्‍चा सो रहा होता है। हलचल कम होने पर आप कोई मीठी चीज खा लें बच्‍चे को तुरंत ऊर्जा मिलेगी और वह मूवमेंट करने लगेगा।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp