इस समय तक आपके बच्चे की सिर से पैर तक लंबाई लगभग 15 इंच के आसपास होनी चाहिए। उसका वजन 900 ग्राम से लेकर 1350 ग्राम तक हो सकता है। हर बच्चे का विकास अलग-अलग होता है
आपके शिशु को अब काफी अच्छी तरह अपने हाथों का इस्तेमाल करना आ गया है। यह कौशल खाने के समय उपयोगी साबित होगा, क्योंकि अब वह दो हैंडल वाले कप को खुद पकड़कर पीना सीखेगा।
वह जल्द ही ताली बजाना भी सीख जाएगा और हो सकता है आपके गाना सुनाने पर वह ताली बजाकर आपकी प्रशंसा करे!
इस महीने आपका शिशु ज्यादा लार टपकाएगा। इस उम्र में बहुत से शिशुओं का पहला दांत निकलना शुरु हो जाता है। ठंडा टीथर या ठंडी साबुत कच्ची गाजर शिशु को मसूढ़ों के दर्द से राहत दे सकती है।
7 महीने में बच्चा कितना बड़ा होता है?