दृष्टि विकास: माह 7 से 12
अब आपका बच्चा सचल हो चला है, इधर-उधर रेंगने लगा है, और आपकी कल्पना से कहीं अधिक दूरियाँ तय करने लगा है। अब वह दूरियों का बेहतर अनुमान लगाने लगा है और वस्तुओं को पकड़ने और फेंकने में पहले से अधिक सटीक हो गया है। (संभलकर!)
आपके बच्चे के लिए यह विकास की एक महत्वपूर्ण अवधि है। इस अवस्था में, नवजात शिशुओं में अपने शरीर के प्रति एक बेहतर जागरुकता विकसित हो रही होती है, और वे अपनी दृष्टि और अपने शरीर की क्रियाओं के बीच तालमेल बैठाना सीख रहे होते हैं।
यही वह समय भी है जब आपको अपने शिशु को ख़तरों से दूर रखने के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी होती है। अब चूंकि वह अपने परिवेश को भौतिक रूप से जानना-समझना शुरू कर रहा है इसलिए टक्करें होंगी, खरोंचें लगेंगी और अन्य गंभीर चोटें भी लग सकती हैं।
उदाहरण के लिए, सफाई के सामान वाली अलमारी पर ताला लगाकर रखें, और ज़ीनों के आगे बैरियर लगाएँ।
यदि आपके शिशु की आँखों का रंग बदलने लगे तो चिंतित न हों। अधिकतर शिशु नीली आँखों के साथ जन्म लेते हैं क्योंकि आइरिस में गहरे रंग वाले पिगमेंट जन्म के समय विकसित नहीं हुए होते हैं। समय के साथ, आइरिस में गहरे रंग वाला पिगमेंट अधिक बनता है, जिससे प्रायः आपके बच्चे की आँखों का रंग नीले से बदलकर कत्थई, हरा, धूसर या मिश्रित रंग का हो जाता है, जैसे बादामी-लाल।
सुझाव: आपके बच्चे की आँखों, हाथों और शरीर के बीच के तालमेल को बढ़ावा देने के लिए, उसके साथ फ़र्श पर बैठें और उसे रेंगकर वस्तुओं तक पहुँचने के लिए प्रेरित करें। उसका कोई पसंदीदा खिलौना फ़र्श पर उसकी पहुँच से बस थोड़ी दूर रख दें और उसे उस तक पहुँचने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, उसे ऐसी वस्तुएँ और खिलौने भी भरपूर संख्या में दें जिन्हें वह खोलकर अलग कर सकता हो और फिर से जोड़ सकता हो।
7 सप्ताह का बच्चा कितनी दूर तक देख सकता है?