गर्भावस्था के आठवें महीने का मतलब है कि बस अब आपकी डिलीवरी पास आने वाली है। अब आपको पहले से भी ज्यादा संभलकर रहना है।
आठवें महीने में क्या करें
प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में आपको डाइट का बहुत ध्यान रखना है। संतुलित आहार लें और थोडी़-थोड़ी देर में कुछ देर खाती रहें। इसके अलावा आठवें महीने में पेशाब न रोक पाने की समस्या से बचने के लिए रोज कीगेल एक्सरसाइज करें। इससे डिलीवरी के बाद पेल्विक हिस्से की मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी। अगर एक्सरसाइज नहीं कर पा रही हैं, तो पैदल चलें या योग करें।
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं। इससे बॉडी को एनर्जी भी मिलेगी और ऐंठन भी नहीं होगी। शिशु की हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। सुबह और दोपहर को धूप में बैठें।
8 महीने की गर्भवती होने पर मुझे क्या उम्मीद करनी चाहिए?