प्रेगनेंट महिला को नहीं करने चाहिए ये 8 काम
1- प्रेगनेंसी में आपको शराब के सेवन से बचना चाहिए. जो महिलाएं शराब पीने से समय से पहले डिलिवरी, बच्चे के मानसिक विकास पर असर, वर्थ डिफेक्ट्स और बच्चे का जन्म के समय कम वजन होने की समस्या हो सकती है.
2- आपको शुरुआत के 3 महीने तक ज्यादा कैफीन का सेवन करने से बचना चाहिए. इससे मिसकैरेज का खतरा हो सकता है. ज्यादा कैफीन से बच्चे की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है.
3-. गर्भावस्था के दौरान सैकरिन के इस्तेमाल को बंद कर देना चाहिए. ये प्लेसेंटा को क्रॉस करके फीटल टिशूज में रह सकता है, जो बच्चे के लिए हानिकारक है.
4- प्रेगनेंसी में आपको खाने से फैट की मात्रा को कम कर देना चाहिए. आपको कुल फैट को घटाकर 30% कर देना चाहिए. जैसे अगर आप दिन में 2000 कैलोरी ले रहे हैं तो आपको सिर्फ 65 ग्राम फैट ही लेना चाहिए.
5- प्रेगनेंसी में कोलेस्ट्रॉल का सेवन प्रति दिन 300 मिलीग्राम या उससे कम ही करना चाहिए.
6- अगर आप फिश खाने के शौकीन हैं तो ऐसी मछली खाने से बचें जिनमें पारा ज्यादा होता है. इससे शिशु के विकास और दिमाग पर असर पड़ सकता है.
7- आपको इस दौरान बिना पके सी फूड और दुर्लभ या कम पके हुए पोल्ट्री पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए.
8- प्रेगनेंसी में आपको सब्जियां भरपूर खानी चाहिए. सब्जियों के साथ एक बैलेंस डाइट जरूरी है. हां सब्जियों को पहले अच्छी तरह धो लें और पका लें, क्योंकि इनमें टोक्सोप्लाज़मोसिज़ होने का खतरा रहता है.
8 महीने की प्रेगनेंसी में क्या नहीं करना चाहिए?