जैसे-जैसे शिशु बड़ा होगा, उसे कितना दूध पीना चाहिए?
आपके शिशु को कितनी मात्रा में फॉर्मूला दूध की जरुरत है, यह उसके वजन के साथ-साथ उसकी उम्र पर भी निर्भर करता है। यहां महीने दर महीने के हिसाब से अंदाजा दिया गया है, जिससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि शिशु को कितना फॉर्मूला दूध दिया जाए:
पहला हफ्ता। जन्म के शुरुआती दो हफ्तों में शिशु को हर बार 60 और 70 मि.ली. के बीच दूध पिलाने का प्रयास करें। वह एक बार में इससे ज्यादा दूध पीने में सक्षम नहीं होगा।
दो हफ्तों से दो महीने तक। लगभग दो सप्ताह से दो महीनों तक शिशु को हर बार शायद 75 और 105 मि.ली. के बीच फॉर्मूला दूध चाहिए होगा। वह एक दिन में तकरीबन 450 से 735 मि.ली. दूध पी लेगा। जल्द ही आप यह जानने लगेंगी कि शिशु को और दूध चाहिए, क्योंकि वह अपना दूध जल्दी खत्म कर देगा और फिर और दूध पीने के लिए इधर-उधर देखना शुरु करेगा।
दो से छह महीने तक। दो और छह महीने के बीच शिशु को शायद हर बार 105 और 210 मि.ली. के बीच दूध चाहिए होगा।
छह महीने पर। जब आपका शिशु छह महीने का हो जाता है तो उसे शायद एक बार में 210 और 240 मि.ली. के बीच दूध चाहिए होगा। एक दिन में वह शायद करीब कुल 900 मि.ली. फॉर्मूला दूध पी रहा होगा।
ठोस आहार शुरु करने पर। जब आप शिशु को ठोस आहार देना शुरु कर देती हैं, उसका फॉर्मूला दूध पीना धीरे-धीरे घटकर करीब 600 मि.ली. प्रति दिन पर आ जाता है।
पूरी तरह ठोस आहार शुरु करना। जब शिशु पूरी तरह ठोस आहार लेना शुरु कर देता है, तो उसे हर दिन अलग-अलग तरह के आहार के साथ-साथ करीब 500 से 600 मि.ली. फॉर्मूला दूध की जरुरत होगी। बहरहाल, सभी शिशु अलग होते हैं। अगर आपका शिशु इतनी मात्रा में दूध नहीं पी रहा है, तो भी चिंतित न हों। आप उसे दूध से बनी अन्य चीजें जैसे कि पनीर, कस्टर्ड, दही और छाछ आदि दे सकती हैं।
एक साल के बाद से। शिशु के एक साल का हो जाने पर वह फॉर्मूला दूध की बजाय पूर्ण वसायुक्त गाय का दूध लेना शुरु कर सकता है। इस चरण पर आपके बच्चे को केवल कम से कम 350 मि.ली. और ज्यादा से ज्यादा 400 मि.ली. दूध प्रतिदिन चाहिए होता है। यह स्तनदूध, फॉर्मूला दूध या गाय का दूध या फिर डॉक्टर द्वारा बताया गया कोई भी दूध हो सकता है। कोशिश करें कि शिशु को 400 मि.ली. प्रतिदिन से ज्यादा दूध न दें, क्योंकि इससे बच्चे की अन्य भोजन खाने की भूख कम हो जाएगी।
8 महीने के बच्चे को कितना दूध पीना चाहिए एनएचएस?