Google AdSense Header Slot

9 महीने का बच्चा पेट में कितना होता है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 9
9 महीने का बच्चा पेट में कितना होता है?
बच्‍चे का आकार
आपका बच्‍चा लगभग 20 इंच की लंबाई पा चुका होगा। वजन करीब 3.5 किलो होगा। वैसे ढाई किलो से चार किलो तक वजन सामान्‍य माना जाता है। कहा जा सकता है कि उसका आकार एक मझोले तरबूज जितना है।

फेफड़े हो चुकें पूरे विकसित
बच्‍चे के जन्‍म से पहले डॉक्‍टर इस बात को लेकर ज्‍यादा परेशान रहते हैं कि बच्‍चा तय समय से पहले पैदा न हो। ऐसा इसलिए क्‍योंकि सबसे आखिर तक फेफड़ों का विकास होता है। आपके पेट से बाहर आकर सबसे पहली सांस वह इन्‍हीं फेफड़ों के सहारे तो लेगा न। बहरहाल, इस समय तक उसके फेफड़े पूरे विकसित हो चुके हैं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp