Google AdSense Header Slot

9 माह के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 14 Oct 2022 | Views: 38
9 माह के बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?
9 महीने के शिशु का विकास पिछले महीनों की तुलना में काफी एक्टिव हो जाता है। उसके वजन और हाइट में भी काफी बदलाव होते हैं। नौ महीने की बेबी गर्ल का सामान्य वजन लगभग 7.2 से लेकर 9.3 किलो तक और लंबाई करीब 70 सेंटीमीटर तक हो सकती है। वहीं, बेबी बॉय का सामान्य वजन लगभग 7.9 किलो से लेकर 10.2 किलो तक हो सकता है और लंबाई लगभग 72 सेंटीमीटर तक हो सकती है।

नोट : हर शिशु का शारीरिक विकास अलग-अलग होता है। इसलिए, सभी के वजन और लंबाई में अंतर हो सकता है। माता-पिता के लिए ध्यान रखने वाली एक बात यह है कि आमतौर पर बच्चे का वजन जन्म के वजन पर निर्भर करता है। इसलिए, माता-पिता को अपने बच्चे के वजन की तुलना उसके जन्म के वजन से करनी चाहिए। पांचवें महीने तक शिशु का वजन उसके जन्म के वजन से दोगुना होना चाहिए 1 वर्ष का होने तक तिगुना होना चाहिए।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp