Google AdSense Header Slot

yoga for normal delivery with pictures?

Language: English | Published: 27 Apr 2021 | Views: 22
yoga for normal delivery with pictures?

नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो प्रेग्नेंसी में ये 3 योगासन करना न भूलें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 30 Jan 2019 08:54 AM IST
pregnancy yoga
1 of 5
pregnancy yoga
आज के दौर में नॉर्मल डिलीवरी बहुत कम ही सुनने को मिलता है। बदलता लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों के कारण महिलाओं में नार्मल डिलीवरी के चांस कम होते जा रहे हैं। ज्यादातर केस में ऑपरेशन कर डिलीवरी की जा रही है। इस वजह से महिलाओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है व उन्हे रिकवर होने में भी काफी समय लग जाता है।

एक समय था जब महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कसरत और व्यायाम न करने की हिदायत दी जाती थी, लेकिन आज के समय प्रेगनेंट महिलाएं डॉक्टरों की देखरेख में योगा का सहारा लेकर नार्मल डिलीवरी के चांसेस बढ़ा सकती हैं। साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं से काफी हद तक बच सकती हैं। आइए जानते हैं उन योगासन के बारे में...
vakrasan
2 of 5
vakrasan
वक्रासन
इसके लिए आप किसी ओपन जगह में मैट बिछाकर दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठे। सीधे जमीन पर बैठ जाएं और दोनों पैर आगे की तरफ करें। एक बार में एक पैर उठाएं और मोड़े। जिस तरफ का पैर उठाएं उसके दूसरे तरह के हाथ को पीछे की तरफ ले जाएं। इसके बाद दूसरा हाथ ऊपर उठाकर पीछे की तरफ ले जाएं और इस मुद्रा में कम से कम 2 से 3 मिनट बैठें। इसके बाद गहरी सांस लें।
विज्ञापन
butterfly aasan
3 of 5
butterfly aasan
बटरफ्लाई पोज
बटर फ्लाई पोज यानी तितली आसन करने के लिए सबसे पहले मैट पर बैठे। दोनों घुटनों को इस तरह मोड़े कि आपके पैरों के तलवे आपस में जुड़ जाएं। करीब 3 मिनट तक इस आसन को करें और जोर-जोर से सांस लेते रहें। इस बात का ध्यान रखें आपके हाथ और कमर पूरी तरह से सीधे होने चाहिए। तितली के पंखों की तरह दोनों पैरों को ऊपर नीचे हिलाना शुरू करें। धीरे धीरे गति बढ़ाएं। साँस लेते रहें। इस आसन को नियमित करने से प्रसव में आसानी होती है।
konasan
4 of 5
konasan
कोणासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद पैरों में कूल्हे के चौड़ाई जितनी दूरी बना लें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने बाएं हाथ को इस तरह ऊपर उठाये की आपकी उंगलियां छत की दिशा में रहें। अब सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को झुकाते हुए अपनी दाहिनी ओर झुके। अब अपने श्रोणि को बाईं तरफ लेकर जाएं और थोड़ा झुके। इस दौरान अपने बायें हाथ को ऊपर की ओर तना हुआ रखे। इस दौरान कोहनियों को सीधा रखें। अब आप सांस भरते हुए अपने शरीर को सीधा करें और फिर सांस को छोड़ते हुए अपने बायें हाथ को नीचे लाए ।
विज्ञापन
yoga for pregnant women
5 of 5
yoga for pregnant women
गर्भावस्था में कसरत करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल
-योग करते समय ढीले और आरामदेह कपड़े पहने
-जहां योग करें उस जगह का वातावरण न ज्यादा ठंडा हो न गर्म
-जिस योगासन को करने में तकलीफ हो उसे न करें
-योग किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करें
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp