अंडकोष का साइज छोटा हो गया है, क्या मैं पिता बन पाऊंगा?
हस्तमैथुन की वजह से ही मेरे अंडकोष का साइज छोटा हो गया है। पहले तो उनमें दर्द भी होता था, लेकिन मैंने आयुर्वेदिक इलाज करा लिया था। हालांकि, इलाज से मेरे अंडकोष के साइज पर कोई फर्क नहीं पड़ा और अब मेरी शादी हो गई है, इसलिए मुझे डर है कि शायद कहीं मैं इस वजह से बाप न बन पाऊं।
सवाल: मैंने 23-24 साल की उम्र से हस्तमैथुन करना शुरू किया था। मुझे लगता है कि हस्तमैथुन की वजह से ही मेरे अंडकोष का साइज छोटा हो गया है। पहले तो उनमें दर्द भी होता था, लेकिन मैंने आयुर्वेदिक इलाज करा लिया था। हालांकि, इलाज से मेरे अंडकोष के साइज पर कोई फर्क नहीं पड़ा और अब मेरी शादी हो गई है, इसलिए मुझे डर है कि शायद कहीं मैं इस वजह से बाप न बन पाऊं। मैंने अपने अंडकोष का साइज एक गुप्त रोग डॉक्टर को दिखाया था, उन्होंने बोला कि इससे कुछ नहीं होता। मैंने तीन महीने दवाइयां भी लीं, लेकिन उससे भी कोई फर्क नहीं पड़ा। मैं बहुत परेशान हूं। कृपया मेरी मदद कीजिए। मेरा एक ही अंडकोष है, क्या मेरी सेक्स लाइफ सुखद रहेगी और क्या बच्चे पैदा कर पाऊंगा?
जवाब: प्रजनन क्षमता के लिए सीमेन एनालिसिस (वीर्य विश्लेषण) आवश्यक है। आपको सर्जन से संपर्क करने और अपनी समस्या साझा करने की जरूरत है। वह आपकी जांच करेगा और वीर्य विश्लेषण की सलाह देगा और आपको बताएगा कि आपकी रिपोर्ट सामान्य है या नहीं। आपको बता दें कि हस्तमैथुन न तो वृषण के आकार को कम करता है और न ही शुक्राणुओं की संख्या को कम करता है।
अंडकोष का साइज़ कितना होना चाहिए?