Google AdSense Header Slot

अनार खाने से कितने दिन में खून बढ़ता है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 142
अनार खाने से कितने दिन में खून बढ़ता है?
अनार पोषक तत्वों से भरा हुआ है. आज हम आपके लिए अनार (Pomegranate) के फायदे लेकर आए हैं.
रोजाना एक अनार के सेवन से शरीर में खून बढ़ता है. इसके अलावा यह दिल और दिमाग दोनों की सेहत को तंदुरुस्त बनाता है. एक रिसर्च के मुताबिक, अगर आप हर रोज एक अनार (Pomegranate) खाएंगे तो उससे दिल (Heart) की बीमारी का खतरा काफी कम हो जाता है. अनार का सेवन आप किसी भी तरह से कर सकते हैं.

इम्यून सिस्टम बूस्ट करता है
अनार में विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, पोटैशियम पाया जाता है. इसके साथ ही इसमें रफेज़ भी होता है, जो पेट में होने वाली समस्याओं को दूर कर देता है.
अनार के दाने रस भरे होते हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह एक ऐसा फल है जिसके बीज और छिलके भी गुणकारी होते हैं. अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है.

पेट की परेशानी से मिलेगा छुटकारा
अगर आप किसी भी तरह की पेट की परेशानी से ग्रस्त हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अनार का सेवन करना चाहिए. इससे आपके लूज मोशन भी कंट्रोल में रहते हैं. अनार में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट के लिए लाभप्रद होते हैं. अनार की पत्तियां भी पेट की परेशानियों से राहत दिलाती है. इसके लिए आप अनार की पत्तियों को उबालकर छान लें. इस पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र स्ट्रॉन्ग होता है.

कॉलेस्ट्रॉल बनने से रोकता है
रोजाना एक अनार का सेवन कॉलेस्ट्रॉल बनने से रोकता है. कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल के आसपास फैट जमा हो जाता है. ये फैट धीरे-धीरे ब्लॉकेज के खतरे को बढ़ाता है. इस वजह से हार्ट तक ठीक से खून का संचार नहीं हो पाता, जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है. इस खतरे को कम करने के लिए रोज एक अनार खाएं.

तनाव को रखेगा दूर
अगर आपकी लाइफ भागदौड़ भरी है और आप किसी भी बात का ज्यादा स्ट्रेस लेंगे तो इससे आप जल्दी बीमार हो सकते हैं. इसलिए आप अपनी डाइट में अनार जरूर शामिल करें. इसके सेवन से आप फिट रहेंगे और स्ट्रेस भी नहीं बढ़ेगा.

जूस पीने से चेहरे पर ग्लो आता है
अनार में बढ़ती उम्र के असर को कम करने के गुण पाए जाते हैं. अनार में काफी मात्रा में विटामिन ए, ई और सी पाया जाता है. ये विटामिन्स बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं. ये स्किन की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्दी नहीं आने देता. इसका जूस पीने से चेहरे पर ग्लो आता है. इसके अलावा चेहरो पर कील-मुंहासों को आने से भी रोकता है.

अनार के छिलके हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं
अनार के दानों की तरह इसके छिलके भी बहुत लाभदायक होते हैं. इसके छिलकों में सन-ब्लाकिंग एजेंट्स मौजूद होते हैं. इसका यह गुण हमें सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से सुरक्षित रखता है.

त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है
अनार त्वचा को नमी प्रदान करता है. अगर आप नेचुरल तरीके से हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो अनार का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. इसके बीजों से बना तेल त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखने में मददगार होता है.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp