Google AdSense Header Slot

अबॉर्शन कितने दिन तक हो सकता है?

Language: Hindi | Published: 21 Oct 2022 | Views: 39
अबॉर्शन कितने दिन तक हो सकता है?
दे दी है अनचाही प्रेग्‍नेंसी ने दस्‍तक, गायनेकोलॉजिस्‍ट से जानें एबॉर्शन करने का सबसे सही तरीका
कुछ महिलाएं अनचाही गर्भावस्‍था से घिर जाती हैं और उन्‍हें समझ नहीं आता कि क्‍या करें या किस तरह से इससे बाहर निकलें। साथ ही पहले या दूसरे हफ्ते में कुछ महिलाएं गर्भपात करवाने की सोचती हैं लेकिन उन्‍हें इसके तरीके या विकल्‍प के बारे में पता नहीं होता है।
कई बार ऐसा होता है जब आपको बच्‍चा नहीं चाहिए होता है या आप मां बनने के लिए तैयार नहीं होती हैं लेकिन आप प्रेगनेंट हो जाती हैं। हो सकता है कि पीरियड्स मिस होने के तुरंत बाद प्रेग्‍नेंसी टेस्‍ट करने पर रिजल्‍ट में प्रेग्‍नेंसी न बताए लेकिन कुछ लक्षण दिखने पर आपको प्रेगनेंट होने का शक हो सकता है।गायनोकॉलजिस्ट ऐंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉक्‍टर सोनिया चावला कहती हैं कि कंसीव करने के चार हफ्ते के बाद ही टेस्‍ट से प्रेग्‍नेंसी का पता चलता है। वो कहती हैं कि दूसरे हफ्ते या तीसरे हफ्ते में टेस्‍ट में प्रेग्‍नेंसी नहीं आती है।

हालांकि, कुछ प्रारंभिक लक्षण होते हैं, जो प्रेगनेंट होने की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में महिलाओं के मन में यह ख्‍याल आता है कि कहीं उन्‍हें अनचाही प्रेग्‍नेंसी तो नहीं हो गई। अगर आपको पहले या दूसरे हफ्ते में लग रहा है कि आप प्रेगनेंट हैं, तो आप किसी भी तरह से इसे कंफर्म नहीं कर सकती हैं। इस आर्टिकल में बात करेंगे कि शुरुआती स्‍टेज पर एबॉर्शन कैसे कर सकते हैं और इसके लिए क्‍या तरीके और विकल्‍प मौजूद हैं।
​कब कर सकते हैं एबॉर्शन
डॉक्‍टर सोनिया चावला कहती हैं कि दूसरे या तीसरे हफ्ते में पता ही नहीं चलता कि आप प्रेगनेंट हैं इसलिए एक महीने पूरे होने से पहले आप एबॉर्शन के बारे में नहीं सोच सकती हैं। प्रेग्‍नेंसी के 24वे हफ्ते तक ही एबॉर्शन किया जा सकता है। अगर आपके पीरियड्स को मिस हुए 17 दिन बीत चुके हैं तो आपको और 5 दिन इंतजार करना चाहिए।
​24वे हफ्ते के बाद क्‍या

अगर कोई गंभीर मेडिकल प्रॉब्‍लम है तो इस स्थिति में डॉक्‍टर 24वे हफ्ते के बाद एबॉर्शन कर सकते हैं। हाल ही में दिल्‍ली हाई कोर्ट ने एक महिला को 28वे हफ्ते में एबॉर्शन की अनुमति दी। इस महिला के गर्भस्‍थ शिशु को दुर्लभ जन्‍मजात हार्ट डिजीज थी जिसकी वजह से कोर्ट ने उसे यह अनुमति दी।
​क्‍या कहती हैं डॉक्‍टर

अगर आप एबॉर्शन के तरीके या विकल्‍प के बारे में सोच रही हैं, तो इस बारे में आप डॉक्‍टर सोनिया की राय जान लें। डॉक्‍टर सोनिया चावला कहती हैं कि दवा या सर्जरी से एबॉर्शन किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए कोई घरेलू तरीका मौजूद नहीं है और कोई भी डॉक्‍टर इसका सपोर्ट नहीं करता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp