Ultrasound करवाने से पहले और बाद में इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान
1. खाली पेट अल्ट्रासाउंड कराएं
खाली पेट अल्ट्रासाउंड कराने से रिपोर्ट सही आती है। हां, ये बात अलग है कि अगर आप इमरजेंसी में अल्ट्रासाउंड कराने आ रहे हैं तो कैसे भी कर दिया जाता है ।
लेकिन कोशिश यही की जाती है कि मरीज को खाली पेट अल्ट्रासाउंड के लिए बुलाया जाए। तो वहीं, किडनी, आंत, पेट या गर्भाशय का अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज को खाली पेट बुलाया जाता है।
2. क्यों किया जाता है खाली पेट अल्ट्रासाउंड
इसके पीछे की वजह यह होती है कि खाना खाने के बाद पित्ताशय की थैली (gallbladder) सिकुड़ जाती है। ऐसे में पित्ताशय के रोगों की स्कैनिंग ठीक से नहीं हो पाती। इसलिए अल्ट्रासाउंड में खाली पेट बुलाया जाता है।
3. पानी पिएं
अगर आपको कल अल्ट्रासाउंड के लिए जाना है और आप एक दिन पहले ही डॉक्टर से मिल लिए हैं तो डॉक्टर पहले ही आपको कह देते हैं कि खाली पेट आइएगा और पानी पी सकते हैं। बिल्कुल खाली पेट रहेंगे को एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।
एसिडिटी की दिक्कत होने पर अल्ट्रासाउंड न कराएं। तो ऐसी दिक्कतें आपको न हों तो थोड़ा-थोड़ा पानी पी सकते हैं। जब आपकी बारी आने वाली हो तब खूब पानी पी लें।
विशेषज्ञों का मानना है कि पेट में पानी की मात्रा जितनी अच्छी होगी अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट उतनी अच्छी आएगी। पेट से संबंधित रोगों के लिए पानी पीना जरूरी है।
4. आरामदायक कपड़े पहनें
जब आप अल्ट्रासाउंड के लिए जा रहे हैं तो ध्यान रहे कि आपके कपड़े ढीले हों। क्योंकि जिस जगह का अल्ट्रासाउंड होगा वहां के कपड़े हटाएं जाएंगे, इसलिए आप अपनी तैयारी पहले ही कर लें।
अल्ट्रासाउंड कराने से पहले क्या करे?