आंतों की सफाई की आयुर्वेदिक दवा?pregnancytips.in

Posted on Fri 8th Nov 2019 : 03:03

आंतों की सफाई की आयुर्वेदिक दवा: आंतों की गंदगी दूर करने में असरदार हैं आयुर्वेद की ये 8 जड़ी-बूटियां

हमारे शरीर में आंत को दूसरा मस्तिष्क कहते हैं। इसमें हड्डी से ज्यादा न्यूरॉन्स होते हैं। आंत का कार्य हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। यह खाना पचाने के साथ-साथ शरीर के कई अन्य कार्य भी करती है। ऐसे में आंत का हेल्दी रहना बहुत ही जरूरी है। साथ ही इसकी साफ-सफाई का भी ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ताकि आंत में किसी भी तरह का इंफेक्शन न हो। आंत की सफाई के लिए लोग तरह-तरह के डिटॉक्स वाटर का सेवन करते हैं। इनसे आपको काफी फायदा हो सकता है। आयुर्वेद में भी कुछ ऐसी जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जिससे आप आंतों की सफाई कर सकते हैं। गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल शर्मा बताते हैं कि शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और अंदरुनी रूप से स्वस्थ रहने के लिए आंतों की सफाई बेहद जरूरी है। आंतों की सफाई के लिए आप आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमा सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में-
1. जीरा (Cumin)

जीरा का इस्तेमाल लगभर सभी घरों में किया जाता है। इसके अलावा कई तरह के घरेलू नुस्खों में भी हम जीरा का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। जीरा आपके डायजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करता है। साथ ही यह ब्लोटिंग और गैस की परेशानी से भी राहत दिला सकता है। जीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण मौजूद होता है, जो पेट फूलने और पेट में होने वाले दर्द से राहत दिला सकता है। अगर आप अपने आंतों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो जीरे का पानी पिएं। जीरे का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होगा। साथ ही आंतों की अच्छे से सफाई होगी। अगर आपको गट्स से जुड़ी कोई परेशानी है जैसे आंतों में इंफेक्शन, संक्रमण है, तो आप इससे अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं।

2. गिलोय (Giloy)

आयुर्वेद में गिलोय का खास महत्व है। इसमें मौजूद गुण ब्लड को प्यूरीफाई करने में असरदार होती हैं। साथ ही यह शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने का कार्य कर सकती हैं। गिलयो में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी को बेहतर करने में असरदार होती है। साथ ही यह आपके पाचन को मजबूत करती हैं। ऐसे में अगर आप आंतो की सफाई चाहते हैं, तो गिलोय का काढ़ा या फिर अर्क का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।
3. मेथी (Fenugreek)

भारतीय मसालों में मेथी का भी खास महत्व है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि मेथी एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें प्राकृतिक रूप से पचाने की शक्ति मौजूद होती है। मेथी का इस्तेमाल करने से आपका शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सिफाई हो सकता है। इसके अलावा मेथी के बीजों में स्नेहक गुण भी होता है, जो पेट और आंतों की परत को शांत करता है। अगर आप आंतों की सफाई करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीएं। इससे न सिर्फ आंतों की अच्छे से सफाई होगी, बल्कि बढ़ता वजन और पेट में होने वाली परेशानी भी दूर होगी।
4. आंवला (Amalaki)

आंवला को एक सुपरफ्रूट माना जाता है। आयुर्वेद में हजारों सालों से आंवला का इस्तेमाल किया जा रहा है। आंवला हमारे शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन सी प्रदान करता है, जो आपके पाचन के लिए काफी बेहतर माना जाता है। साधारण तौर पर आंवाला का सेवन बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए किया जा सकता है। यह आंतों में मौजूद बैक्टीरिया और संक्रमण को दूर करने में आपकी मदद करता है। आंवले का जूस, अर्क, पाउडर या फिर किसी भी रूप में इसका सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। आंवला से आपके शरीर के पीएच लेवल बैंलेस रहता है। साथ ही यह आपके गट हेल्थ को अच्छा करता है। यह न सिर्फ आपके आंतों की समस्या को दूर करने में असरदार हो सकता है, बल्कि इससे संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। आंतों की सफाई के लिए आप रोजाना 1 चम्मच आंवला का जूस पी सकते हैं।
5. अदरक (Ginger)

पाचन के लिए अदरक काफी अच्छा माना जाता है। यह पेट की समस्याओं को दूर करने में असरदार हो सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि अदरक के इस्तेमाल से पेट में होने वाले दर्द को दूर किया जा सकता है। दरअसल, अदरक में मौजूद रासायनिक यौगिक में पाचक गुण मौजूद होता है। साथ ही यह इम्यूनिटी बढ़ाने का कार्य करता है। अगर आप आंतों की अच्छे से सफाई चाहते हैं, तो रोज सुबह अदरक की चाय का सेवन करें। हालांकि, इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए। वहीं, किसी गंभीर परिस्थिति में अदरक का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
6. हल्दी (Turmeric)

भारतीय घरों में खाना तैयार करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल प्रमुख रूप से किया जाता है। खासतौर पर सब्जियों में हल्दी जरूर डाला जाता है। हल्दी ना सिर्फ खाने के कलर को अच्छा करता है, बल्कि इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रह सकता है। हल्दी में एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण मौजूद होता है, जो आंतों के सूजन को कम कर सकता है। आयुर्वेद में हल्दी का इस्तेमाल कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है। आंतों की सफाई के लिए आप हल्दी की चाय या फिर हल्दी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
7. अश्वगंधा (Ashwagandha)

आंतों की सफाई के लिए आयुर्वेदिक औषधि के रूप में अश्वगंधा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें सूजनरोधी गुण पाया जाता है, जो आपकी शारीरिक समस्या को दूर कर सकता है। आंतों की सफाई के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।


8. लहसुन (Garlic)

आंतों की समस्या और सफाई के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन लगभग सभी के घरों में आसानी से उपलब्ध होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो आंतों की समस्या को दूर कर सकता है। अगर आप आंतों की सफाई करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट 1 से 2 लहसुन की कलियों का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा होगा।

आंतों की सफाई के लिए इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इनका इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर या फिर आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें। ताकि आपको सही मात्रा का पता चल सके। वहीं, अगर कोई गंभीर परेशानी हो, तो डॉक्टर सही सलाह दे सके।

solved 5
wordpress 4 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info