Google AdSense Header Slot

आपका पीरियड ब्राउन होने पर इसका क्या मतलब है?

Language: Hindi | Published: 21 Oct 2022 | Views: 26
आपका पीरियड ब्राउन होने पर इसका क्या मतलब है?
ब्राउन डिसचार्ज से जुड़ी हर वो बात जो आपको पता होना जरूरी है

1. पीरियड्स से पहले- इस दौरान होने वाला डिसचार्ज कुछ चिपचिपा होता है और गाढ़ा होता है. ये आपको पीरियड्स के एक या दो दिन पहले तक होता है.

2. पीरियड्स के दौरान- इस दौरान डिसचार्ज रेड या ब्राउन कलर का होता है. यदि आपको ब्लीडिंग बहुत अधिक होती है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए.

3. पीरियड्स के बाद- आपको अधिक मात्रा में डिसचार्ज हो सकता है. क्योंकि इस दौरान बॉडी में एस्ट्रोजन का सीक्रेशन अधिक होता है. डिसचार्ज का रंग धुंधला, सफेद या पानी जैसा हो सकता है.

4. ओवल्यूशन से पहले- पीरियड्स के कुछ दिन बाद एग बनने शुरू हो जाते हैं. इस दौरान आपको पतला और इलास्टिक जैसी फील देने वाला डिसचार्ज हो सकता है.

5. ओवल्यूशन के दौरान- जब शरीर में एग बनने लगते हैं, तब आपके डिसचार्ज का रंग एकदम क्लीयर होता है और यह पतला यानी पानी की तरह होता है.
6. ओवल्यूशन के बाद- ओवल्यूशन के बाद आपके डिसचार्ज का रंग बदल जाता है और यह गाढ़ा हो जाता है.

ब्राउन डिसचार्ज की वजह
यदि आपको ब्राउन डिसचार्ज पीरियड्स के एक दो दिन पहले या पीरियड्स के एक दो दिन बाद तक होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. यह पूरी तरह नॉर्मल है. दरअसल, डिसचार्ज के साथ कुछ मात्रा में ब्लड मिलकर आता है. ऑक्सीजन के साथ संपर्क में आने पर ब्लड क्रिया करता है और इसका रंग बदलकर गाढ़ा यानी ब्राउन हो जाता है. पीरियड्स के आस-पास इस तरह का डिसचार्ज होना सामान्य बात है. लेकिन अगर यह डिसचार्ज 6-7 दिन या इससे अधिक समय तक होता है तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए.

Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp