Google AdSense Header Slot

आपको कैसे पता चलेगा कि आप गर्भवती हैं?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 10
आपको कैसे पता चलेगा कि आप गर्भवती हैं?

पीरियड का मिस होना

अगर आप बच्चे पैदा करने की उम्र में हैं तो एक हफ्ते या इससे ज्यादा दिन तक पीरियड नहीं हुआ है तो इसकी वजह प्रेग्नेंसी हो सकती है। हालांकि पीरियड मिस होने की कई और भी वजहें होती हैं। स्ट्रेस या हॉरमोन्स में उतार-चढ़ाव भी पीरियड मिस होने की वजह हो सकती है।

बार-बार टॉइलट जाना

पीरियड मिस होने के साथ अगर आपको टॉइलट सामान्य की अपेक्षा ज्यादा बार जाना पड़ रहा है तो ये लक्षण भी प्रेग्नेंसी की ओर इशारा है। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का खून बढ़ने से ब्लैडर में ज्यादा मात्रा में फ्लूइड इकट्ठा होता है।

ब्रेस्ट में हल्का दर्द या भारीपन

प्रेग्नेंसी की जब शुरुआत होती है तो हॉरमोन्स में बदलाव की वजह से ब्रेस्ट में भारीपन या हल्का दर्द महसूस हो सकता है। हॉरमोन्स के अडजस्ट होते ही कुछ हफ्तों में यह दिक्कत ठीक हो जाती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp