Google AdSense Header Slot

उल्टी होने के बाद आप बच्चे को क्या खिलाती हैं?

Language: Hindi | Published: 19 Oct 2022 | Views: 35
उल्टी होने के बाद आप बच्चे को क्या खिलाती हैं?
शिशु के उल्‍टी क्‍यों होती है
स्‍टमक फ्लू को वारयल गैस्‍ट्रोएंट्राइटिस भी कहते हैं। यह पेट का एक वायरल इंफेक्‍शन होता है। इसमें उल्‍टी, दस्‍त, बुखार और पेट में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। पेट में फ्लू होने पर कुछ दिनों तक शिशु को उल्‍टी हो सकती है। उल्‍टी और दस्‍त की समस्‍या गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल या किसी तंत्र में संक्रमण के कारण होता है। शिशु के उल्‍टी करने का कारण मूत्र मार्ग में संक्रमण और छाती में संक्रमण होता है। बच्‍चों की इम्‍यूनिटी कमजोर होती है इसलिए उन्‍हें जल्‍दी जल्‍दी इंफेक्‍शन होता रहता है।


शिशु का उल्‍टी करना आम बात है?
जी हां, मां का दूध पीने के बाद शिशु को उल्‍टी होना सामान्‍य बात है। कई बार जब शिशु को पेट भर जाता है और वो ज्‍यादा दूध पी लेता है तो इस स्थिति में उल्‍टी हो जाती है। शिशु के बढ़ने पर यह समस्‍या अपने आप ठीक हो जाती है।

उल्‍टी रोकने के लिए क्‍या करें
जब भी शिशु को दूध पिलाएं तो अपने साथ साफ कपड़ा जरूर रखें ताकि जब भी शिशु को उल्‍टी हो तभी तुरंत उसका मुंह साफ किया जा सके।
दूध पिलाने के बाद उसे हिलाएं नहीं। रोज बच्‍चे को एक ही समय पर दूध पिलाएं। रोज अलग समय पर दूध पिलाने पर समस्‍या और गंभीर हो सकती है। डॉक्‍टर की सलाह पर ही उल्‍टी रोकने की दवा दें।

डॉक्‍टर को कब दिखाएं
यदि शिशु को उल्‍टी और दस्‍त हो रहे हैं तो उसके शरीर में पानी की कमी न होने दें। अगर उल्‍टी का रंग भूरा है या बच्‍चे को दस्‍त नहीं है तो यह चिंता की बात है। आमतौर पर बच्‍चे को उल्‍टी 24 घंटे से ज्‍यादा समय तक नहीं होती है और अगर इससे ज्‍यादा समय तक उल्‍टी हो तो यह किसी बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन या गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। यदि बच्‍चे को उल्‍टी के बाद खांसी में खून आ रहा है तो तुरंत डॉक्‍टर को दिखाएं।


उल्‍टी रोकने के घरेलू नुस्‍खे
स्‍तनपान करवाने पर थोड़ी थोड़ी देर में शिशु को दूध पिलाने की जरूरत होती है और उल्‍टी बंद होने पर आप शिशु को रोज की तरह दूध पिलाना शुरू कर सकती हैं।
फॉर्मूला मिल्‍क लेने वाले बच्‍चों को दो से तीन घंटे में हर पंद्रह मिनट में ओआरएस की जरूरत पड़ती है। आपको केमिस्‍ट से ओआरएस मिल जाएगा। इससे पानी की कमी नहीं होती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp