एक गिलास दूध में कितना डालें केसर? जानें केसर के दूध से जुड़े कुछ सवालों के जवाब
दूध में केसर को मिलाकर पीने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है. लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है कि दूध में कितनी मात्रा में केसर डालना चाहिए. साथ ही दूध में केसर के फायदे और नुकसान के बारे में जानना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है.
एक गिलास दूध में कितना केसर डालना चाहिए?
यदि आप केसर वाला दूध पीना चाहते हैं तो ऐसे में आप एक गिलास दूध में चुटकी भर केसर पाउडर मिलाएं. इससे अलग आप चाहें तो तीन से चार केसर के धागों का इस्तेमाल करें.
केसर का दूध कब पीना चाहिए?
यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले केसर दूध का सेवन करता है तो इससे सेहत को ज्यादा फायदे हो सकते हैं. ऐसे में आप एक गिलास दूध में केसर के कुछ धागों को डालकर पिएं.
दूध में केसर पीने के फायदे?
केसर के दूध के सेवन से न केवल लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है बल्कि अस्थमा की समस्या, गठिया की समस्या, आंखों की रोशनी की समस्या, पाचन संबंधित समस्या, अनिद्रा की समस्या आदि समस्या से राहत मिल सकती है.
दूध में केसर पीने के नुकसान?
केसर वाला दूध जितना फायदेमंद है उतना नुकसानदायक भी, ऐसे में बता दें कि केसर में पोटेशियम पाया जाता है, जिसकी अधिकता से सीने में दर्द, सांस की तकलीफ, जी मचलाना, उल्टी आदि समस्या से राहत मिल सकती है.
प्रेगनेंसी में केसर वाला दूध कब पीना चाहिए
प्रेगनेंसी में केसर वाला दूध लेने की जल्दबाजी न करें. डॉक्टर की सलाह पर महिलाएं गर्भावस्था की दूसरी तिमाही से केसर का सेवन कर सकते हैं. हालांकि डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
प्रेगनेंसी में केसर वाला दूध पीने के फायदे
केसर वाला दूध प्रेगनेंसी में महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर पी सकती हैं. इससे न केवल मूड स्विंग की समस्या दूर हो सकती है बल्कि उच्च रक्तचाप, मॉर्निंग सिकनेस, ऐंठन की समस्या, अनिद्रा की समस्या, त्वचा की समस्या आदि से राहत मिल सकती है.
केसर का दूध बनाने की विधि in pregnancy
बादाम 1 घंटे तक पानी में डालकर भिगोएं. इसके बाद बादाम के छिलके उतारकर. बादाम पीस लें. फिर गुनगुने दूध में केसर की कलियां मिलाएं. अब दूध उबालकर बादाम का पेस्ट डालें. उसके बाद स्वादनुसार चीनी मिलाएं. अब इलायची का पाउडर और ऊपर से बादाम और काजू डालकर सर्व करें
एक गिलास दूध में कितना केसर डालकर पीना चाहिए?