Google AdSense Header Slot

एक दिन में कितनी बार संबंध बनाना चाहिए?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 17
एक दिन में कितनी बार संबंध बनाना चाहिए?
एक रात में कितनी बार सेक्स करना चाहिए ताकि हेल्थ पर असर न पड़े?

एक रात में आखिर कितनी बार सेक्स करना चाहिए ताकि हेल्थ से जुड़ी किसी तरह की कोई समस्या ना हो जाए? क्या ये बात सच है कि अगर कोई व्यक्ति एक ही रात में एक से ज्यादा बार सेक्स करता है तो उसकी कामेच्छा यानी सेक्स करने की इच्छा घट जाती है?


सवाल: एक रात में आखिर कितनी बार सेक्स करना चाहिए ताकि हेल्थ से जुड़ी किसी तरह की कोई समस्या ना हो जाए? क्या ये बात सच है कि अगर कोई व्यक्ति एक ही रात में एक से ज्यादा बार सेक्स करता है तो उसकी कामेच्छा यानी सेक्स करने की इच्छा घट जाती है? मैं 27 साल का हूं और मेरी पत्नी जिद करती है कि हम हर रात कम से कम 3 बार सेक्स करें क्योंकि वह एक बार में संतुष्ट नहीं हो पाती। मैं उसकी इस पेस के साथ मैच नहीं कर पा रहा हूं और थर्ड टाइम आते-आते बहुत ज्यादा थक जाता हूं। पत्नी को यह समझाने के लिए हमें सेक्स को लिमिट में रहकर करना चाहिए, मैं क्या करूं? साथ ही साथ क्या आप मुझे कोई दवा बता सकते हैं जिससे बिस्तर में मेरी परफॉर्मेंस बेहतर हो सके और मैं पत्नी को पूरी तरह से संतुष्ट कर पाऊं?


जवाब: एक रात में कितनी बार सेक्स करना चाहिए इसकी कोई निश्चित संख्या नहीं है। शादी के शुरुआती दिनों में लोग बाद के महीनों की तुलना में ज्यादा सेक्स करते हैं। मेरी सलाह तो यही है कि आप दोनों अपनी इच्छा, सेक्शुअल अराउजल यानी उत्तेजना के आधार पर और अपनी टाइमिंग के आधार पर सेक्स करें। कामेच्छा में कमी आने वाले आपके सवाल के बारे में मैं ये कहना चाहूंगा कि यह भी कई बातों पर निर्भर करता है। जैसे- बहुत ज्यादा थकान, एक ही चीज को बार-बार और एक ही तरह से करने से बोरियत महसूस होना आदि। लेकिन ये चीजें आपको स्थायी रूप से प्रभावित नहीं करतीं। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए आपको किसी तरह की दवा की जरूरत नहीं है। आप अपने फैमिली डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं।



Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp