बच्चे का फीडिंग पैटर्न
वैसे हर बच्चे का फीडिंग पैटर्न अलग होता है। 1 से 3 महीने के ज्यादातर बच्चों को दिन में 7 से 9 बार दूध पिलाना पड़ता है, 3 से 6 महीने के बेबी को दिन में 6 से 8 बार दूध पिलाना होता है और 6 महीने के होने के बाद बच्चे को दिन में 6 बार दूध पिलाना होता है।
जब बच्चा 12 महीने का हो जाता है तो उसे दिन में सिर्फ 4 बार दूध पिलाने की ही जरूरत होती है क्योंकि इस समय बच्चा पोषण के लिए ठोस आहार भी ले रहा होता है।
एक महीने के बच्चे को कितना दूध पीना चाहिए?