Google AdSense Header Slot

एक ही समय में मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल का उपयोग कैसे करें?

Language: Hindi | Published: 25 Oct 2022 | Views: 9
एक ही समय में मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल का उपयोग कैसे करें?
स्टेप 1: मिफेप्रिस्टोन गोली को पानी के साथ निगल लें।

यदि आप मिफेप्रिस्टोन को निगलने के बाद, पहले 30 मिनट में उल्टी कर देती हैं, तो संभावना है कि गोली असर नहीं करेगी। इस स्थिति में, यदि आपके पास अतिरिक्त मिफेप्रिस्टोन है, तो आपको स्टेप 1 को दोहराना होगा। यदि नहीं है, तो हमसे संपर्क करें।

24-48 घंटे तक प्रतीक्षा करें।

मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करने के तुरंत बाद अधिकांश लक्षण शुरू हो जाएंगे, इसलिए ऐसा समय चुनें जो आपके लिए सबसे सुविधाजनक हो।
स्टेप 2: मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करने से 1 घंटे पहले 800 mg की आइबूप्रोफेन लें।

इस चरण की आवश्यकता नहीं है, लेकिन हम इसकी विशेष सलाह देते हैं। आइबूप्रोफेन ऐंठन की तीव्रता को कम करेगा और मिसोप्रोस्टोल के संभावित दुष्प्रभावों से राहत दिलाने में मदद करेगा [9]। याद रखें, कि आप प्रक्रिया के दौरान और बाद में जब जरूरत हो तब आइबूप्रोफेन का उपयोग कर सकती हैं। जिन महिलाओं को आइबूप्रोफेन और NSAIDs (नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इन्फ्लेमेटरी ड्रग्स) से एलर्जी है, वे FAQs पृष्ठ पर दर्द से राहत पाने के बारे में दिए गए विकल्पों पर सलाह ले सकती है।

यदि आपके पास मतली-रोकने वाली कोई दवाई है, तो आप इस समय उसका उपयोग कर सकती हैं।

1 घंटे तक प्रतीक्षा करें
स्टेप 3: अपनी जीभ के नीचे (सबलिंगुअल) मिसोप्रोस्टोल की 4 गोलियाँ 30 मिनट के लिए रखें।

यह बहुत महत्वपूर्ण है कि गोलियाँ आपकी जीभ के नीचे 30 मिनट तक रहें ताकि वे आपके सिस्टम में अच्छी तरह से घुल जाएं। यदि 30 मिनट बाद भी गोलियों के कुछ अंश रहते हैं, तो उन्हें निगलने के लिए आप पानी पी सकती हैं। [1]

यदि आप 30 मिनट तक अपनी जीभ के नीचे गोलियाँ रखने के बाद उल्टी करती हैं, तो स्टेप 4 को दोहराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि गोलियाँ पहले से ही आपके सिस्टम में पूरी तरह से घुल चुकी हैं।

3 घंटो तक प्रतीक्षा करें
स्टेप 4: स्टेप 3 दोहरायें और अपनी जीभ के नीचे (सबलिंगुयल) मिसोप्रोस्टोल की 4 अन्य गोलियाँ 30 मिनट तक रखें।

रक्तस्राव आमतौर पर कई घंटों के भीतर शुरू होता है। यदि मिसोप्रोस्टोल की आपकी पहली 4 गोलियों को 24 घंटे हो गए हैं और आपको अभी भी कोई रक्तस्राव या ऐंठन नहीं हुआ है,तो हमसे संपर्क करें। हम आपको अधिक गोलियों का उपयोग करने की सलाह नहीं देते हैं जब तक कि हम स्थिति का एक साथ मूल्यांकन नहीं कर लेते हैं।
मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल के अपेक्षित लक्षण

मिफेप्रिस्टोन लेने के बाद, अधिकांश महिलाओं में कोई प्रत्यक्ष लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, जिसका अर्थ है कि उन्हें कुछ भी महसूस नहीं होता है। यदि मिफेप्रिस्टोन लेने के बाद आपको रक्तस्राव होता हैं, तो भी यह बहुत जरुरी होता है कि आप मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करें।

मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करने के बाद आपको ऐंठन और रक्तस्राव होगा। कुछ महिलाओं (सभी नहीं) के शरीर से रक्त के थक्के भी बाहर निकलते हैं। यह ठीक से जानना संभव नहीं है कि दर्द और रक्तस्राव कब शुरू होगा, लेकिन अक्सर यह मिसोप्रोस्टोल की पहली 4 गोलियों के उपयोग के बाद पहले 24 घंटो के अंदर या कुछ अधिक घंटो बाद भी हो सकता है।

अपेक्षित रक्तस्राव आपकी माहवारी से अधिक या समान तो होना ही चाहिए। गोलियों का उपयोग करने के बाद भी कई दिनों या हफ्तों तक रक्तस्राव जारी रह सकता हैं। आपके रक्तस्राव और गर्भावस्था के लक्षण अगले कुछ हफ़्तों में धीरे-धीरे ठीक होने चाहिए। [11]

जो महिलाएं 10-13 हफ्ते के बीच की गर्भवती होती हैं, उनमें रक्तस्राव और ऐंठन के लक्षण होंगे, हालांकि आप भ्रूण के निकलने को देख भी सकती हैं [1]। आमतौर पर यह भ्रूण, रक्त और थक्कों में मिल जाता है, और अक्सर किसी का ध्यान इस पर नहीं जाता है, लेकिन यह जानना ज़रूरी है कि अगर आप इसकी पहचान कर लेती है तो यह सामान्य ही है। घबराएं नहीं, इसे सैनिटरी पैड में लपेटा या शौचालय में फ्लश किया जा सकता है।

याद रखें कि प्रत्येक गर्भपात का अनुभव अलग होता है और हर महिला में इसके लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं।

अधिकांश महिलाएं, जिनमे गर्भावस्था के लक्षण होते हैं, मिसोप्रोस्टोल का उपयोग करने के लगभग 5 दिन बाद वे लक्षण समाप्त हो जाते हैं। यदि गोलियों का उपयोग करने के बाद आपके गर्भावस्था के लक्षण कम और गायब होने लगते हैं, तो यह एक अच्छा संकेत है कि अब आप गर्भवती नहीं हैं
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp