एस्टोजेन 5mg टैबलेट
Product introduction
एस्टोजेन 5mg टैबलेट फिमेल हार्मोन (एस्ट्रोजन) का एक प्रकार है. यह एक प्रकार का हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (hrt) है जो मेनोपॉज (हॉट फ्लश, वैजाइनल ड्रायनेस, और इचिंग), एस्ट्रोजन की कमी, अनियमित माहवारी और हड्डियों के कमजोर (ऑस्टियोपोरोसिस) होने से जुड़े लक्षणों का इलाज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
कुछ मामलों में, एस्टोजेन 5mg टैबलेट को अन्य एंटीकैंसर दवाओं के साथ स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. इस दवा को पानी के साथ निगलना होता है. इसे खाने के साथ या बिना खाए लिया जा सकता है, लेकिन बेहतर क्षमता के लिए इसे हर दिन एक निश्चित समय पर लेना याद रखें. डोज़ और इलाज का समय आपके डॉक्टर द्वारा बताए जाएंगे ताकि आपको आपके लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए सही मात्रा मिल सके. अगर आप कोई खुराक लेना भूल गए हैं, तो जैसे ही आपको याद आए, इसे ले लें.. कोई खुराक न छोड़ें और इलाज का पूरा कोर्स पूरा करें.. डॉक्टर से परामर्श किए बिना इलाज को अचानक नहीं रोका जाना चाहिए, इससे दवा के प्रभाव पर असर पड़ सकता है.
इस एचआरटी के सबसे आम साइड इफेक्ट में सिरदर्द, मिचली आना , स्तन में दर्द , योनि से अनियमित तरीके से खून निकलना या स्पॉटिंग, पेट में मरोड़े, उल्टी, और बाल झड़ना शामिल हैं. कुछ चेतावनी के संकेत और लक्षण जिनके लिए तुरंत मेडिकल सहायता की आवश्यकता होती है वे हैं, स्तन में गांठ, योनि से असामान्य ब्लीडिंग, चक्कर और बेहोशी होना, गंभीर सिरदर्द, सीने में दर्द, सांस उखड़ना, पैरों में दर्द आदि.
इस दवा को लेने से पहले, अगर आप इसी बीमारी या किसी अन्य बीमारी के लिए अन्य दवाएं ले रहे हैं या आपने हाल ही में ली हैं तो अपने डॉक्टर को इसके बारे में ज़रूर बताएं. अगर आपको अस्पष्ट वजाइनल ब्लीडिंग की पुरानी समस्या है या आपके पैरों या फेफड़ों में पहले कभी रक्त का थक्का जमा हो, तो इस HRT को शुरू करने से पहले, आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. अगर आप गर्भवती हैं या स्तनपान करवा रही हैं, तो आपको इस दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर को बताना चाहिए. आपका डॉक्टर आपके शरीर पर इस दवा के प्रभाव और साइड इफेक्ट के बारे में जानने के लिए आपको कुछ डायग्नोस्टिक या लैब टेस्ट कराने की सलाह दे सकता है.
एस्टोजेन टैबलेट के मुख्य इस्तेमाल
हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी
प्रोस्टेट कैंसर का इलाज
स्तन कैंसर का इलाज
एस्टोजेन टैबलेट के लाभ
हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी में
हॉर्मोन प्लेसमेंट थेरेपी (एच.आर.टी.) मेनोपॉज़ के लक्षणों जैसे हॉट फ्लैश, नाइट स्वेट, मूड स्विंग, वेजाइनल ड्राइनेस और घटी हुई सेक्स ड्राइव से राहत देने के लिए एक इलाज है. चूंकि मेनोपॉज कई वर्षों तक रह सकता है, इसलिए यह उपचार आपके दैनिक जीवन और मूड में सुधार कर सकता है. इस इलाज में एस्ट्रोजन दो महत्वपूर्ण हार्मोन (दूसरा प्रोजेस्टरोन है) में से एक है. आपको इस दवा का इस्तेमाल डॉक्टर के निर्देशानुसार और जब तक कहा गया हो तब तक करना चाहिए.
एस्टोजेन टैबलेट के साइड इफेक्ट
इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर की सलाह लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइट इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं. अगर साइड इफ़ेक्ट बने रहते हैं या लक्षण बिगड़ने लगते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें
एस्टोजेन के सामान्य साइड इफेक्ट
सिर दर्द
मिचली आना
उल्टी
स्तन में दर्द
बाल झड़ना
योनि में दाग
योनि से अनियमित तरीके से खून निकलना
पेट में क्रैम्प
एस्टोजेन टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें
इस दवा की खुराक और अनुपान की अवधि के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें. इसे साबुत निगल लें. इसे चबाएं, कुचलें या तोड़ें नहीं. एस्टोजेन 5mg टैबलेट को खाने के साथ या भूखे पेट भी ले सकते हैं, लेकिन बेहतर यह होगा कि इसे एक तय समय पर लिया जाए.
एस्टोजेन टैबलेट किस प्रकार काम करता है
एस्टोजेन 5mg टैबलेट एक सिंथेटिक एस्ट्रोजन (फीमेल हार्मोन) है. प्रजनन की आयु वाली महिलाओं में, यह सामान्य मासिक चक्र (अवधि) बनाए रखने में मदद करता है. मेनोपॉज वाली महिलाओं में, यह, एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी को पूरा करके काम करती है, जिससे हॉट फ्लश, रात में पसीना आने और मूड स्विंग जैसे लक्षणों को रोकती है.
एस्ट्रोजन टेबलेट क्या काम आती है?