सर्जरी के बाद होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स
सर्जरी के बाद इन टिप्स से पाएं दर्द से राहत.
किसी भी शारीरिक सर्जरी के बाद काफी दर्द और तकलीफ महसूस होती है. दर्द कई बार अधिक होने से चैन की नींद भी नहीं आती है. ऐसे में सर्जरी के बाद होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए इन
जब कोई बीमारी दवा से ठीक ना हो और वह गंभीर हो जाए, तो फिर उसे ठीक करने के लिए डॉक्टर सर्जरी का सहारा लेते हैं. कई गंभीर बीमारियों, शारीरिक समस्याओं में मरीजों को सर्जरी (Surgery) की जरूरत पड़ती है, ताकि वह पूरी तरह से ठीक हो सके. अक्सर किसी सर्जरी के बाद कई दिनों तक दर्द, सूजन की समस्या परेशान करती है. हालांकि, डॉक्टर प्रॉपर दवा देते हैं, ताकि टांका जल्दी सूख जाए और दर्द (Post Surgical Pain) की समस्या भी दूर हो जाए. हालांकि, आज ऐसी एडवांस टेक्नोलॉजी आ गई है, जिससे मरीज को अधिक परेशानी नहीं होती है. वैसे भी, सर्जरी किसी भी बीमारी को ठीक करने का आखिरी विकल्प होता है और सर्जरी के बाद कई लोगों को काफी दर्द भी होता है. कई केसेस में यह काफी गंभीर भी हो सकता है. इन टिप्स को अपनाकर आप सर्जरी के बाद होने वाले दर्द को कम कर सकते हैं.
सर्जरी के बाद के दर्द को कम करने के उपाय
ओन्लीमाईहेल्थ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, सर्जरी होने के बाद जब आपको हल्का दर्द शुरू हो तभी दर्द निवारक दवा का सेवन करें, ताकि गंभीर रूप से दर्द ना बढ़ जाए. खासकर, उन दवाओं को समय पर खाएं, जो आपके डॉक्टर ने आपको लिखकर दी है. किसी भी दवा का सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर करें. दर्द निवारक दवाओं का सेवन अधिक ना करें वरना इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं.
यदि आप भरपूर सोने की कोशिश करेंगे, तो दर्द का अहसास थोड़ा कम होगा. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप नींद की अवस्था में होते हैं, तो शरीर की कार्य प्रणाली अपनी क्षमता बढ़ाकर दर्द कम करते हैं और घाव भरने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं. दर्द कम करने से हीलिंग की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे शरीर का दर्द कम हो जाता है. अनिद्रा को छोड़कर सर्जरी के बाद की अधिकांश प्रक्रिया में उचित नींद प्रभावी हो सकती है. यदि आप सर्जरी के बाद अनिद्रा से पीड़ित हैं, तो आपको दवाएं लेने की जरूरत पड़ सकती है.
पोस्ट सर्जरी किसी भी भारी सामान को उठान से दर्द बढ़ सकता है. हेवी वर्कआउट करने से बचें, तेजी से ना तो चलें, ना ही दौड़ें. रिकवरी पीरियड के दौरान वही करें, जो डॉक्टर ने आपको करने की सलाह दी है.
सर्जरी होने के बाद बार-बार ये ना सोचें कि आपकी समस्या ठीक हुई है या नहीं. इससे चिंता, एंग्जायटी की समस्या बढ़ सकती है. तनाव आपके शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले हार्मोन लेवल को कम कर सकता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है. तनाव जल्दी रिकवर नहीं होने देता है और दर्द को भी जाने नहीं देता. अपने शरीर पर किसी भी तरह का मानसिक और शारीरिक तनाव ना डालें. इसकी बजाय अच्छी चीजों की तरफ ध्यान लगाने की कोशिश करें.
ऑपरेशन का दर्द कितने दिन होता है?