Google AdSense Header Slot

ऑपरेशन से बच्चा पैदा कैसे होता है?

Language: Hindi | Published: 13 Oct 2022 | Views: 34
ऑपरेशन से बच्चा पैदा कैसे होता है?
शिशु का जन्म कराने के लिए होने वाले ऑपरेशन को सिजेरियन सेक्शन या सी-सेक्शन कहा जाता है। इसमें शिशु का जन्म योनि की बजाय आपके पेट और गर्भाशय में चीरा लगाकर करवाया जाता है। जब नॉर्मल डिलीवरी की प्रक्रिया सही से आगे न बढ़ पा रही हो तो शिशु का जन्म करवाने का सबसे तेज तरीका आपातकालीन सिजेरियन ऑपरेशन है। मगर यदि जटिलताओं की वजह से नॉर्मल डिलीवरी की बजाय सी-सेक्शन ज्यादा सुरक्षित हो तो यह ऑपरेशन योजनाबद्ध या ऐच्छिक भी हो सकता है। महिलाओं में होने वाला यह सबसे आम व बड़ा ऑपरेशन है।
ऑपरेशन से डिलीवरी कैसे होती है?
सिजेरियन सेक्शन या सी-सेक्शन गर्भस्थ शिशु को योनि की बजाय पेट के जरिये जन्म दिलाने की चिकित्सकीय प्रक्रिया है।

सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर आपके पेट और गर्भाशय पर चीरा लगाती हैं, ताकि शिशु का जन्म हो सके। यदि जन्म के दौरान कोई जटिलता हो तो यह डिलीवरी का सबसे शीघ्र तरीका है।

अधिकांश सिजेरियन ऑपरेशन स्पाइनल या एपिड्यूरल एनेस्थीसिया देकर किए जाते हैं, ताकि आपको दर्द महसूस न हो। पूरी प्रक्रिया के दौरान आप जगी होंगी और आपको पता होगा कि आसपास क्या हो रहा है।

हालांकि, कुछ मामलों में जनरल एनेस्थीसिया देने की जरुरत हो सकती है। आपकी और शिशु की सेहत को देखते हुए डॉक्टर यह निर्णय लेंगी कि आपको किस तरह के एनेस्थीसिया की जरुरत है।

सी-सेक्शन पेट का एक बड़ा ऑपरेशन होता है और इसमें कुछ जोखिम भी होते हैं। आमतौर पर यह तभी किया जाता है जब यह आपके और गर्भस्थ शिशु के लिए सबसे सुरक्षित विकल्प हो।

सिजेरियन डिलीवरी के लिए क्या तैयारी :
डॉक्टर आप और आपके परिवार के साथ ऑपरेशन की प्रक्रिया के बारे में चर्चा करेंगी। वह निम्नांकित बातें बताएंगी:

आपका सिजेरियन ऑपरेशन करना जरुरी क्यों है
सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान क्या होगा
आपको और शिशु को हो सकने वाले संभावित खतरों के बारे में समझाना
सिजेरियन ऑपरेशन न करवाने पर क्या जोखिम हो सकते हैं
ऑपरेशन के दौरान वे किस तरह का एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) देना चाह रही हैं

डॉक्टर आपको शायद जघवास्थि (प्यूबिक एरिया) के बाल न हटाने की सलाह देंगी, इसलिए ऑपरेशन से करीब एक हफ्ते पहले से आप प्यूबिक हेयर वैक्स या शेव न करें। अस्पताल में ही ऑपरेशन से पहले जघवास्थि क्षेत्र के बालों को हटाया जाएगा। एंटिसेप्टिक के साथ इसे करना ज्यादा सुरक्षित है। इससे इनफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

यदि आपकी पूर्वनियोजित सिजेरियन डिलीवरी हो रही है, तो आपको ऑपरेशन से छह घंटे पहले से कुछ भी न खाने के लिए कहा जाएगा।

अगर, आपको इमरजेंसी सिजेरियन के दौरान जनरल एनेस्थिसिया की जरुरत पड़ती है, तो पहले आपके पेट के अंदर के अवयवों को रबड़ ट्यूब के जरिये बाहर निकाला जाएगा।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp