जल्दी कंसीव करने के लिए अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 फूड्स
कंसीव करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है प्रोटीन। आपको दालों से भरपूर प्रोटीन मिल जाएगा। स्प्राउट्स, लीन मीट और चिकन में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
नट्स का कमाल
सिमरन सैनी का कहना हैं कि नट्स यानि बादाम और अखरोट जिंक और सेलेनियम से भरपूर होते हैं। इसलिए इसे फर्टिलिटी फूड माना जाता है। नट्स महिलाओं में अंडोत्सर्ग की प्रक्रिया को दुरुस्त करने का भी काम करते हैं। ऐसे में कंसीव करने की कोशिश करने वाली महिलाओं को रेगुलर नट्स खाने चाहिए।
छोटे बीज के बड़े काम
बीज जैसे सनफ्लावर, तिल और फ्लैक्स सीड ओमेगा-3 फैट एसिड और माइक्रोन्यूट्रीएंट्स से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते है जो बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं और बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से होता है। बीज आपके बॉडी में हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं। जी हां नट्स न सिर्फ फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद है, बल्कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी शिशु की हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों, पालक, ब्रोकली और सलाद लेने से भी आपमें कंसीव पावर बढ़ती है। सिमरन सैनी का कहना हैं कि सब्जियां विशेषतौर हरी पत्तेदार सब्जियां पर फोलिक एसिड और कैल्शियम से भरपूर होता है जो महिलाओं में अंडोत्सर्ग की प्रक्रिया को बूस्ट करने का काम करते हैं। फोलिक एसिड ना सिर्फ प्रेंगनेंट होने में मदद करता है, बल्कि नवजात में होने वाली समस्याओं से भी बचाता है। बॉडी में अतिरिक्त एस्ट्रोजेन को कम भी करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स वाले फल
फल खासतौर पर बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन भी फर्टिलिटी फूड्स है। फाइटोन्यूट्रीएंट्स से भरपूर बेरीज कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर हार्ट को हेल्दी बनाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी बॉडी में हार्मोंस को बैलेंस करते है।
दूध
दूध में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में होता है। इससे फर्टिलिटी हॉर्मोन जल्दी बनता है। हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट फर्टिलिटी के चांस को बढ़ाता है।
अपनी डाइट में इन फूड्स को शामिल कर आप जल्द कंसीव कर सकती हैं।
कंसीव करने के लिए क्या खाना चाहिए?