क्या पीरियड में इस बार ब्लैक ब्लड आ रहा है? तो जानिए इसके लिए जिम्मेदार 5 कारण
आपके पीरियड्स के खून का रंग हर बार अलग हो सकता है। अगर आपको ब्लैक पीरियड ब्लड आ रहा है, तो इसके पीछे ये 5 कारण हो सकते हैं!
आपके मासिक धर्म के रक्त का रंग आपके स्वास्थ्य की ओर संकेत करता हैं। इससे पहले कि आप घबराएं, हम आपको बता दें कि पीरियड ब्लड का रंग अलग होना बिल्कुल सामान्य है। उदाहरण के लिए, यह गहरा लाल या भूरा, गुलाबी, ग्रे और काला हो सकता है। बहुत सी महिलाओं को यह चिंता तब होती है जब वे अपने पीरियड्स के खून को काला होते हुए देखती हैं।
इससे पहले कि हम ब्लैक पीरियड ब्लड के बारे में और जानें, आइए समझते हैं कि पीरियड का रंग अलग-अलग क्यों होता है!
मदरहुड हॉस्पिटल, खारघर, मुंबई में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुरभि सिद्धार्थ कहती हैं, “एक महिला के पीरियड ब्लड का रंग और बनावट में महीने-दर-महीने या यहां तक कि एक ही पीरियड के दौरान बदलाव आ सकता है। हार्मोनल परिवर्तनों के साथ-साथ एक व्यक्ति के आहार, जीवन शैली, उम्र और पर्यावरण के कारण यह बदलाव हो सकता है। हालांकि, संक्रमण, गर्भावस्था, और दुर्लभ मामलों में, सर्वाइकल कैंसर, असामान्य रक्त के रंग या अनियमित रक्तस्राव का कारण बन सकता है।”
black period blood ke kaaran
ब्लैक पीरियड ब्लड के कई कारण हो सकते हैं।
, पीरियड्स के खून का काला रंग होने के पीछे कई कारण हैं।
यहां जानिए पीरियड्स के खून का रंग काला होने का क्या कारण है!
1. पीरियड्स की शुरुआत या समाप्ति
कई मामलों में, लाल से काले रंग की भिन्नता का संबंध गर्भाशय में रक्त के प्रवाह और समय से होता है। डॉ. सिद्धार्थ कहती हैं, “जब आप ब्लैक पीरियड ब्लड को देखते हैं, तो यह संकेत है कि आपके पीरियड्स अभी शुरू हुए हैं या खत्म हो गए हैं।”
काला खून आने का क्या मतलब है?