जैसा कि सभी जानते हैं कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। तो ऐसे में लोगों के मन में रहता है कि फ्राइडे को जन्म लेने वाले व्यक्ति धनवान होते हैं। जो कि ज्योतिष के मुताबिक सही भी है। क्योंकि ऐसे
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसा कि सभी जानते हैं कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। तो ऐसे में लोगों के मन में रहता है कि फ्राइडे को जन्म लेने वाले व्यक्ति धनवान होते हैं। जो कि ज्योतिष के मुताबिक सही भी है। क्योंकि ऐसे लोगों पर शुक्र का प्रभाव होता है। इस दिन जन्मे लोग भौतिक सुख-सुविधाओं के शौकीन होते हैं। शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसकी देवी लक्ष्मी हैं। इसलिए इस दिन जन्म लेने वाले लोग शौकीन मिजाज के होते हैं। अगर इन लोगों के रंग-रूप की बात करें तो इनकी आंखें बड़ी और रंग गोरा होता है। ज्यादातर लोगों के बाल घुंघराले और भुजाएं लंबी होती हैं। माना जाता है कि शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण होता है। इसके साथ ही वह चतुर होते हैं। कलात्मक चीजों से इनका लगाव ज्यादा होता है।
इस दिन जन्मे लोग अधिकतर खुश रहते हैं। इनके चेहरे पर रौनक रहती है। विरोधियों को पक्ष में करने की कला इनमें खास होती है। इसके साथ ही दूसरों को बातों ही बातों में आकर्षित करने की भी इनमें अच्छी योग्यता होती है। संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में ये काफी सफल होते हैं। शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों को तारीफ सुनना काफी पसंद है। इसके साथ ही इन लोगों को मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम जल्दी लग जाती है। वृद्धावस्था में जोड़ों में दर्द और हड्डियों में पीड़ा होती है।
तो वहीं अगर प्रेम प्रसंग या दांपत्य जीवन की बात करें तो इस दिन पैदा हुये जातक के प्रेम संबंध अधिकतर बनते है। इनकी चंचलता के कारण इनके प्रेम संबंध स्थिर नहीं रह पाते। लेकिन जब ये शादी के बंधन में बंधते हैं तो इनका दांपत्य जीवन अच्छा बीतता है। इनके जीवन साथी इनको पाकर खुश रहते है। इसके अलावा इस दिन को जन्मे लोग बेहद खूबसूरत, आकर्षक और मीठा बोलते हैं। यह जो भी कहते है बहुत सरलता और सीधे तरीके से कह जाते हैं।
अगर इनके स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं की बात करें तो घमंड, अहंकार और संयम की कमी अहम है। यह जरूरत से ज्यादा शो-ऑफ करना पसंद करते हैं, अपने शौकों को पूरा करने के चक्कर में इन्हें आर्थिक संकट से भी गुजरना पड़ता है।इनके साथ मजाक थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए, पता नहीं कब यह किस बात का बुरा मान जाएं।
किस दिन जन्म लेने वाले लोग होते है बहुत लक्की?