बच्चों के लिए कैल्शियम क्यों आवश्यक है?
कैल्शियम शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। यह मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करता है और तंत्रिका तंत्र व हृदय के लिए आवश्यक है। इसके अलावा, कैल्शियम हड्डियों को विकसित करने में मदद करता है और हड्डियों का द्रव्यमान बनाए रखने में मदद करता है। आपको बता दें कि पहले साल में बच्चे का बॉडी मास बढ़ता है और इस दौरान उसके वजन में भी बढ़ोतरी होती है। अगर बच्चे का बॉडी मास उचित रहता है, तो इसका मतलब यह हुआ कि उसे पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल रहा है।
बच्चे को कितना कैल्शियम चाहिए?
बच्चे को कितना कैल्शियम लेने की जरूरत है, यह उसकी उम्र पर निर्भर करता है। नीचे हम बच्चे की उम्र के हिसाब से कैल्शियम लेने की मात्रा बताने जा रहे हैं (1) :
बच्चे की उम्र कैल्शियम की मात्रा (प्रतिदिन)
छह महीने से कम 200 एमजी
6-11 महीने 260 एमजी
1-3 साल 700 एमजी
4-8 साल 1000 एमजी
शिशुओं में कैल्शियम की कमी का क्या कारण है? | Bacho Me Calcium Ki Kami Ka karan
अगर जन्म के दौरान ऑक्सीजन की कमी हो।
अगर मां को मधुमेह की समस्या है, तो बच्चे को कैल्शियम की कमी हो सकती है।
एक साल से कम आयु के बच्चे को गाय का दूध देने से भी हाइपोकैल्सीमिया की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें फास्फोरस की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, एक साल से कम आयु के बच्चे को गाय का दूध न दें (1) (3)।
अगर बच्चे में विटामिन-डी की कमी है, तो कैल्शियम का स्तर गिर सकता है।
अगर शिशु का जन्म समय से पहले हुआ है, तो भी कैल्शियम की कमी हो सकती है।
कैल्शियम की कमी से कौन सा रोग होता है?