Google AdSense Header Slot

कैसे पता चलेगा कि ओवुलेशन हुआ है?

Language: Hindi | Published: 14 Oct 2022 | Views: 9
कैसे पता चलेगा कि ओवुलेशन हुआ है?
ओवुलेशन कब होता है?

महिलाओं में उनके जन्म के समय उनकी ओवरी में करीबन 2 करोड़ एग्स होते हैं और युवावस्था यानी की उनके मासिक धर्म शुरू होने के समय तक करीब 5००००० एग्स ही बचते हैं।

प्रत्येक माह मेंस्ट्रुअल साइकिल के पहले भाग में एग विकसित होता है और धीरे धीरे परिपक्व होने लगता है। पीरियड्स खत्म होने के कुछ दिन बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बनने लगता है जो यूटेरस की लाइनिंग को मोटा करने में सहायता करता है जिससे यह स्पर्म के लिए अनुकूल वातावरण बना देता है।

धीरे धीरे एस्ट्रोजन में वृद्धि होने लगती है और यह एक अन्य हार्मोन ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (LH) में वृद्धि को ट्रिगर करता है। LH की वृद्धि एग के ओवरी से रिलीज होने का कारण होती है और महिला ओवुलेट (LH वृद्धि के 24 से 36 घंटे बाद) करती है।

इस दौरान यदि एग को स्पर्म मिल जाता है और स्पर्म एग को निषेचित करने में सफल हो जाता है तो महिला गर्भ धारण कर लेती है, और यदि एग फर्टिलाईज़ नहीं होता है तो यह यूटेरस की लाइनिंग में मिल जाता है और पीरियड्स के दौरान महिला के शरीर से निकल जाता है।

निषेचन के न होने की स्थिति में यह प्रक्रिया फिर से होती है जो अगले मासिक धर्म/पीरियड्स की शुरुआत होती है।



ओवुलेशन के लक्षण -Ovulation symptoms in Hindi

जैसा की हमने बताया की यदि आप ओवुलेशन पीरियड में या उसके आस पास सेक्स करते हैं तो आपके गर्भ धारण करने की सम्भावना बढ़ जाती है, अतः आपके लिए ओवुलेशन के लक्षणों (Ovulation ke lakshan) को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।

शरीर का तापमान थोड़ा कम होना फिर बढ़ना
सर्वाइकल म्यूकस का अंडे की सफेदी के समान पतला, चिकना और स्पष्ट होना
सर्विक्स का कोमल होकर खुल जाना
पेट में नीचे की और हल्का दर्द या ऐंठन होना
सेक्स करने की इच्छा बढ़ जाना
योनि में सूजन आना
LH में वृद्धि होना


ओवुलेशन के बाद प्रेगनेंसी के लक्षण – Ovulation ke baad Pregnancy ke symptoms

यदि आप अपनी फर्टाइल विंडो/ओवुलेशन के दौरान गर्भधारण कर लेती हैं तो आप निम्नलिखित लक्षणों को महसूस कर सकती हैं:

हल्की ब्लीडिंग
जी मिचलाना
पाचन सम्बन्धी समस्याएं
ब्रेस्ट में सूजन और दर्द होना
स्वाद बदल जाना
मूड स्विंग्स
तनाव
बार-बार पेशाब आना और असंयम होना
पेट फूलना/कब्ज की शिकायत
मॉर्निंग सिकनेस
ब्लड प्रेशर बढ़ना
चक्कर आना
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp