Google AdSense Header Slot

कैसे पता चलेगा कि मैं बिना टेस्ट के गर्भवती हूँ?

Language: Hindi | Published: 09 Oct 2022 | Views: 19
कैसे पता चलेगा कि मैं बिना टेस्ट के गर्भवती हूँ?
गर्भधारण के तीसरे हफ्ते में कुछ महिलाओं को मितली और मॉर्निंग सिकनेस होती है। इस दौरान गंध और स्वाद से उल्टी आती है और कुछ खाने का मन नहीं होता है। शरीर में हार्मोन का स्तर बढ़ने के कारण ऐसा होता है जो गर्भावस्था का लक्षण है।


​स्पॉटिंग

अंतिम पीरियड के एक या दो हफ्ते बाद योनि से कुछ बूंद खून निकलने की स्थिति को इंप्लांटेशन ब्लीडिंग कहते हैं। स्पॉटिंग आमतौर पर तब होता है जब भ्रूण गर्भाशय में प्रत्यारोपित हो जाता है, जो कि गर्भावस्था का एक मुख्य लक्षण है।


​बार-बार पेशाब जाना

शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण रक्त का प्रवाह और वाटर रिटेंशन बढ़ता है जिसके कारण सामान्य से अधिक पेशाब महसूस होता है। इसके साथ ही गर्भाशय द्वारा भी ब्लैडर पर दबाव पड़ता है जिससे बार-बार पेशाब जाना पड़ता है।
​कब्ज और सूजन

प्रेग्नेंट महिला के शरीर में प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ने के कारण पेट फूलना, सूजन, कब्ज और गैस जैसे लक्षण नजर आते हैं। इस दौरान भोजन करने की इच्छा नहीं होती है। पेट में गैस और सूजन भी प्रेग्नेंसी के लक्षण हैं।
​थकान और नींद न आना

महिला के शरीर में प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ने के कारण मितली और बार-बार पेशाब लगने के अलावा थकान और अनिद्रा की समस्या भी होती है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दूसरी तिमाही में महिला काफी एनर्जेटिक महसूस करती है जबकि तीसरी तिमाही में फिर से थकान और अनिद्रा का अनुभव होता है।

इन शारीरिक लक्षणों से बहुत आसानी से पहचाना जा सकता है कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं। हालांकि इन लक्षणों से प्रेगनेंसी की पुष्टि नहीं होती है इसलिए आपको डॉक्टर के पास जरुर जाना चाहिए।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp