Google AdSense Header Slot

कैसे पेट बेल्ट का उपयोग करने के?

Language: Hindi | Published: 14 Oct 2022 | Views: 13
कैसे पेट बेल्ट का उपयोग करने के?
प्रसव के बाद शुरुआती महीनों में पेट की चर्बी कम करने में और इसे लटकने से बचाने में एब्डोमिनल बेल्ट बड़ी कारगर हो सकती हैं। यूं तो बेल्ट को हर समय लगा सकते हैं, लेकिन सोते समय, खाते समय और शौच जाते समय न लगाएं। प्रसव के दो महीने बाद टांके ठीक दिखने पर बेल्ट या कपड़ा बांध सकते हैं।
यह सभी जानते हैं कि पेट की चर्बी कम करने के लिए लाइफस्टाइल में थोड़ी डाइट और एक्सरसाइज में बदलाव बहुत जरूरी होता है. हर व्यक्ति इस काम को नहीं कर सकता है. पतला दिखने के लिए आप एब्डोमिनल बेल्ट का प्रयोग करें. जिससे आप स्लिम दिखाई देने लगें. पुरुष और महिलाओं के लिए बाजार में अलग-अलग तरह की वेट लॉस बेल्ट उपलब्ध है. आपको बता दें कि हकीकत में एब्डोमिनल बेल्ट आपके पेट से 1 से 2 इंच कम करने में मदद कर सकती है. इस बेल्ट से जुडे लोगों की अलग-अलग धारणाएं हैं. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि क्या सच में स्लिमिंग बेल्ट आपका वजन कम कर सकती हैं.

स्लिमिंग बेल्ट के प्रकार

सिंपल एब्डोमिनल बेल्ट- यह एक प्रकार की स्ट्रेचेबल बेल्ट होती है. जिससे लगभग आप 2 इंच तक बैली फैट को कम कर सकते हैं.

इलेक्ट्रिक स्टिमुलेशन एब्डोमिनल बेल्ट- इस प्रकार की बेल्ट में एक इलेक्ट्रिक पैड लगा होता है जो कि बिजली के माध्यम से आपके पेट को ट्यून और प्रेम करता है. कितनी इलेक्ट्रिक हीट देनी है उस को कंट्रोल करने के लिए इस में लेवल बटन भी मौजूद होता है .

ऐपेटाइट रिड्यूजिंग एब्डोमिनल बेल्ट- यह बेल्ट आपकी भूख कम करने में सहायक होती है, जिससे आपके शरीर में कैलोरीज का नियंत्रण भी बना रहता है .

स्लिमिंग बेल्ट के फायदे -

प्रेग्नेंसी के बाद आपका लोअर बैली का वजन कम करने में सहायक होता है. यह बेल्ट आपका पोस्टर बेहतर करने में भी सहायक होता है.

इसके साथ-साथ आप इस बेल्ट को अपने कपड़ों के भीतर कभी भी किसी भी समय और कहीं भी जा सकती हैं.

स्लिमिंग बेल्ट के नुकसान-

हर एक चीज के फायदे हुए तो उसके नुकसान भी है. अगर आप इस बेस्ट का प्रयोग लंबे समय तक करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है और साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत आ सकती है. इसलिए इसका प्रयोग कुछ समय के लिए ही करना चाहिए.
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp