Google AdSense Header Slot

कौन सी दवा स्तन का दूध बंद करती है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 18
कौन सी दवा स्तन का दूध बंद करती है?
​दूध कम करने का नुस्खा है विटामिन बी
अगर अब आप अपने शिशु को स्‍तनपान नहीं करवाती हैं तो विट‍ामिन बी1, बी6 और बी12 की अधिक खुराक स्‍तनों में दूध को सुखा सकती है।

स्तन के दूध को सुखाने के लिए दवाएं

स्तन के दूध को सुखाने के लिए कुछ दवाओं का उपयोग भी किया जा सकता है। हालांकि सामान्य तौर पर दवा का इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं । इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। चलिए अब हम स्तनों का दूध सुखाने वाली कुछ ऐसी ही दवाओं के नाम बता रहे हैं, जिन्हें डॉक्टर लेने की सलाह दे सकते हैं :

स्यूडोएफीड्रीन – स्तन के दूध को सुखाने के लिए स्यूडोफेड्रिन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि एक शोध में होती है। इस शोध की मानें, तो इस दवा की एक खुराक से दूध उत्पादन को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है (10)।

ब्रोमोक्रिप्टाइन – इस दवा का भी उपयोग स्तन के दूध को सुखाने के लिए किया जा सकता है। इस पर हुए शोध से पता चलता है कि 3 दिनों के लिए दैनिक रूप से इस दवाई का सेवन दूध को सुखाने में कारगर हो सकता है (11)।

कैबर्जोलिन- बच्चों को स्तनपान कराने के दौरान कैबर्जोलिन का उपयोग नहीं किया जाता है क्योंकि यह स्तनपान को दबा देता है। इस आधार पर स्तन के दूध को सुखाने के लिए इस दवा का भी प्रयोग किया जा सकता है (12)।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp