Google AdSense Header Slot

क्या 1 महीने का बच्चा पानी पी सकता है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 12
क्या 1 महीने का बच्चा पानी पी सकता है?
शिशु को पानी कब से व कितना पिलाना चाहिए?
6 महीने से कम उम्र के बच्चे को पानी देने में क्या समस्या है? | Navjaat Shishu Ko Pani Pilana Chahiye Ya Nahi

6 महीने से कम उम्र के शिशुओं को पानी देने से डायरिया और कुपोषण की समस्या पैदा हो सकती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक नवजात/शिशु को पानी देने से उनका पेट भर जाता है और वो दूध नहीं पी पाते। इससे शिशुओं को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और उनमें कुपोषण का शिकार होने का जोखिम बढ़ सकता है (1)।

कुपोषण का शिकार होने के खतरे की सबसे बड़ी वजह है नवजात के पेट की क्षमता। बताया जाता है कि शिशु के जन्म के एक दिन बाद उसकी पेट की क्षमता केवल 5 से 7 ml ही होती है। तीसरे दिन तक यह क्षमता बढ़कर 27 ml हो जाती है। फिर 10 दिन का होते-होते बच्चे के पेट में लगभग 81 ml जगह हो जाती है। इतने छोटे पेट को अगर पानी से भर दिया जाएगा, तो कुपोषण होना लाजमी है (2)। इसी वजह से 6 महीने तक के शिशु को पानी पिलाने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि मां के दूध में ही पर्याप्त पानी होता है, जो शिशु के लिए काफी है।
बच्चे को पानी पिलाना कब शुरू करें?

मां-बाप को अक्सर लगता है कि तपती गर्मी है, तो उनके शिशु को भी पानी की जरूरत होगी। सही जानकारी न होने की वजह से कई पेरेंट्स समय से पहले ही बच्चे को पानी पिला देते हैं। इस कारण होने वाली समस्या के बारे में हम ऊपर बता ही चुके हैं। अब हम आगे बताएंगे कि शिशु को किस उम्र में पानी पिलाना चाहिए और किस उम्र में नहीं।
जन्म से 4 महीने तक के शिशु :

शिशुओं को छह महीने से पहले पानी की जरूरत नहीं पड़ती है। भले ही मौसम कितना ही गर्म क्यों न हो। दरअसल, मां के दूध में 80 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। इसी वजह से इस उम्र में शिशु को पानी बिल्कुल भी न पिलाएं (1)। कुछ लोग शिशुओं को जन्म के एक महीने से ही पेट दर्द व अन्य समस्याओं के लिए ग्राइप वॉटर भी देते हैं, जिसे वैज्ञानिक शोध गलत धारणा व आदत बताते हैं (3)।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp