Google AdSense Header Slot

क्या 3 महीने के बाद बच्चे का वजन बढ़ना धीमा हो जाता है?

Language: Hindi | Published: 17 Oct 2022 | Views: 27
क्या 3 महीने के बाद बच्चे का वजन बढ़ना धीमा हो जाता है?
नवजात शिशु का वजन (Newly born baby weight)

नवजात शिशु का संतुलित वजन एक रेंज के भीतर होता है। 37 और 40 हफ्ते के बीच जन्म लेने वाले नवजात शिशु का जन्म ढाई किलो और चार किलो के बीच हो सकता है। जन्म के वक्त शिशु के वजन (Babies weight) को कई चीजें प्रभावित करती हैं। गर्भावस्था की अवधि इसमें एक अहम भूमिका निभाती है। ड्यू डेट या इसके बाद पैदा होने वाले शिशु समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों के मुकाबले साइज में बड़े होते हैं।

शिशु के वजन की मॉनिटरिंग (Babies weight monitoring)

जन्म के बाद घटता शिशु का वजन

जन्म के वक्त शिशु की बॉडी में अतिरिक्त फ्लूड होता है। शुरुआती कुछ दिनों में यह फ्लूड बॉडी से कम होने लगता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। एक स्वस्थ्य नवजात शिशु का वजन (Babies weight) सात से 10 प्रतिशत तक घटता है लेकिन, जन्म के दो हफ्ते के भीतर वजन फिर से बढ़ जाता है।

पहले महीने में शिशु का वजन (Weight og baby in the 1st month)

पहले महीने के दौरान शिशु का वजन प्रति दिन 30 ग्राम बढ़ता है। इस अवधि के दौरान उनकी लंबाई एक इंच से लेकर डेढ़ इंच तक बढ़ती है। वहीं, कुछ सात से 10 दिन के नवजात शिशु का वजन (Babies weight) तेजी से बढ़ता है। तीसरे और छठे हफ्ते में उनका वजन दोबारा बढ़ता है।

ब्रेस्टफीडिंग (Breastfeeding) और बॉटल फीडिंग (Bottle feeding) के बच्चों का वजन

स्तनपान करने वाले बच्चों का वजन बढ़ने का अलग पैमाना होता है। वहीं, बॉटल से दूध पीने वाले बच्चों का वजन अलग तरह से बढ़ता है। स्तनपान करने वाले शिशु का वजन (Babies weight) पहले दो से तीन महीने में अधिक बढ़ता है। इसके बाद उनका वजन बढ़ना रुक जाता है। इस दौरान उनके वजन के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो जाती है।

ब्रेस्टफीडिंग करने वाले शिशु का वजन

ब्रेस्टफीडिंग करने वाले शिशु का वजन (Babies weight) जन्म से लेकर पहले तीन महीने तक 150-200 ग्राम प्रति सप्ताह की रफ्तार से बढ़ता है। इसके बाद तीन से छह महीने तक एक सप्ताह में उनका वजन 100-150 ग्राम के बीच बढ़ता है। छह महीने के बाद उनके वजन बढ़ने की रफ्तार और धीमी हो जाती है। छह महीने से लेकर एक वर्ष तक हर हफ्ते उनका वजन 70-90 ग्राम के बीच बढ़ता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp