Google AdSense Header Slot

क्या 32 सप्ताह को 8 महीने की गर्भवती माना जाता है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 8
क्या 32 सप्ताह को 8 महीने की गर्भवती माना जाता है?
आपकी प्रेगनेंसी का 32वां सप्‍ताह मतलब आप अपनी गर्भावस्‍था के आठवें महीने में चल रही हैं। अब बच्‍चे के जन्‍म में केवल एक महीना भर बचा है।

32 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपके शिशु का वजन अब लगभग एक बड़े मिश्रीकंद के जितना, करीब 1.7 किलोग्राम हो गया है। सिर से एड़ी तक उसकी लंबाई लगभग 42.4 सें.मी. (16.7 इंच) हो गई है। 32 सप्ताह के बाद से, समय से पहले जन्मे शिशुओं के जीवित रहने और बढ़ने की संभावनाएं काफी ज्यादा होती हैं, हालांकि उन्हें शुरुआत में सांस लेने में मदद की जरुरत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिशु के जन्म से पहले तक उसके फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं हुए होते।

आपके शिशु के हाथों और पैरों की उंगलियों के नाखून अब पूरी तरह विकसित हो गए हैं। यदि शिशु को खुजलाहट महसूस हो, तो वह खुद को हल्के से खुजली भी कर सकती है। आपके शिशु के बाल भी घने हो रहे हैं, हालांकि जन्म के बाद ये झड़ सकते हैं।

इस चरण तक, आपका शिशु गर्भ में नीचे की तरफ सिर वाली अवस्था में लेटकर खुद को जन्म के लिए तैयार कर रहा होता है। यदि आपका शिशु अभी तक इस अवस्था में नहीं आया है, तो भी चिंतित न हों। अधिकांश शिशु 36 सप्ताह तक इस सिर के बल नीचे वाली अवस्था में आते हैं, इसलिए अभी आपके शिशु के पास अपनी मुद्रा बदलने का पर्याप्त समय है।
गर्भावस्था के 32वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन

आपका शिशु गर्भ के भीतर अब तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए आप सुनिश्चित करें कि आने वाले हफ्तों में भी आप संतुलित व पौष्टिक आहार लेती रहें। अगले सात हफ्तों में आपका शिशु अपने जन्म वजन का एक तिहाई से लेकर आधा वजन हासिल कर लेगा। वह आपके गर्भ के भीतर अब ज्यादा जगह ले रहा होगा। आपका जितना भी वजन बढ़ता है, उसका आधा वजन सीधा आपके शिशु को जान रहा है।

गर्भावस्था का एक असुखद और आम दुष्प्रभाव है बवासीर। इसकी वजह से आपकी गुदा में काफी दर्द हो सकता है। कब्ज, बढ़े हुए रक्त संचरण और बढ़ते गर्भाशय के दबाव के कारण आपको गुदा में खुजलाहट महसूस हो सकती है। आपको गुदा क्षेत्र में थोड़ा रक्तस्त्राव भी हो सकता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp