Google AdSense Header Slot

क्या 37 सप्ताह में पैदा होने वाले बच्चों का विकास धीमा होता है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 14
क्या 37 सप्ताह में पैदा होने वाले बच्चों का विकास धीमा होता है?
प्रेग्‍नेंसी के 37वें सप्‍ताह से पहले पैदा हुए बच्‍चों को प्री-टर्म बेबी कहा जाता है। इन बच्‍चों को इंफेक्‍शन लगने का खतरा रहता है और शायद ये फुल टर्म बेबी की तरह पूरी तरह से विकसित भी नहीं हुए होते हैं। यही वजह है कि प्रीमैच्‍योर बेबी को ज्‍यादा समय तक अस्‍पताल में रहना पड़ता है।
अब आपकी गर्भावस्था पूर्ण अवधि पर पहुंच गई है, प्रसव की नियत तिथि से अब यह केवल कुछ ही हफ्तों दूर है। आपके शिशु का वजन अब करीब 2.9 किलोग्राम और सिर से एड़ी तक की लंबाई करीब 48.6 सें.मी. (19.1 इंच) है। यह रसपालक (स्विस चार्ड) के एक डंठल की लंबाई जितना है।

आपका शिशु होंठ भींचकर चुंबल जैसी मुद्रा बनाकर (पाउट), त्योरी चढ़ाकर और मुंह बनाकर अपने चेहरे की मांसपेशियों पर काम करना जारी रखता है। उसके पैर की उंगलियों के नाखून अब उंगलियों के सिरे तक पहुंच गए होंगे, और ये इससे आगे भी बढ़ना जारी रख सकते हैं।

आपके शिशु का पाचन तंत्र अभी विकसित हो रहा है, और जन्म के कई सालों तक यह परिपक्व होना जारी रखेगा। उसकी छोटी आंत जन्म के बाद पहले साल में ही 100 सें.मी. तक बढ़े जाएगी!

आपके शिशु की हलचल अब भी नियमित पैटर्न पर होती रहेगी और उसके जन्म तक ऐसा ही जारी रहेगा। यदि आप शिशु के हलचल के पैटर्न में बदलाव देखें, तो तुरंत अपनी डॉक्टर से बात करें, ताकि वे बता सके कि सब ठीक-ठाक है या नहीं।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp