Google AdSense Header Slot

क्या 4 महीने के बच्चे को पानी पिला सकते हैं?

Language: Hindi | Published: 17 Oct 2022 | Views: 8
क्या 4 महीने के बच्चे को पानी पिला सकते हैं?
शिशु को कब और कितना पिलाना चाहिए पानी
शिशु को पानी पिलाने की एक निर्धारित उम्र होती है। जिस तरह छह महीने से पहले बच्‍चे को ठोस आहार नहीं दिया जाता है, उसी तरह शिशु को पानी पिलाने का सही समय बताया गया है।
स्‍तनपान करने वाले बच्‍चों को अलग से पानी पीने की जरूरत नहीं होती है क्‍योंकि मां के दूध में ही 80 फीसदी से ज्‍यादा पानी होता है और इसी से शिशु को आवश्‍यक तरल पदार्थ मिल जाते हैं। वहीं, बोतल से दूध पीने पर फॉर्मूला मिल्‍क से शिशु का शरीर हाइड्रेट रहता है।


ये तो सभी जानते हैं कि शिशु को ठोस आहार किस उम्र से खिलाना शुरू करना चाहिए। लेकिन बच्‍चों को पानी पिलाना कब शुरू करना चाहिए? इसके बारे में लोगों को स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है।शिशु की उम्र, भोजन की मात्रा और एक्टिविटीज पर निर्भर करता है कि बच्‍चों को कब और कितना पानी पिलाना है।

बच्चों को पानी कब पिलाना चाहिए
विशेषज्ञों की मानें तो ठोस आहार शुरू करने तक बच्‍चे को पानी नहीं देना चाहिए। छह महीने के बच्‍चे को ठोस आहार देना शुरू किया जाता है। पानी पिलाना शुरू करने के लिए यह समय सही होता है। बच्‍चे को पानी पिलाने के कुछ समय बाद आप उसे सिपी कप दें क्‍योंकि कप से बच्‍चे ज्‍यादा पानी नहीं पीते हैं।छह से 12 महीने के बच्‍चे के लिए पानी
छह महीने के बच्‍चे को जब मां के दूध या फॉर्मूला मिल्‍क के साथ बच्‍चे को रोज 118.294 मिली से ज्‍यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। अगर आपका बच्‍चा बहुत ज्‍यादा एक्टिव रहता है तो आप उसे कभी-कभी ज्‍यादा पानी पिला सकते हैं।छह महीने से पहले पानी क्‍यों न दें
इस समय शिशु के लिए संपूर्ण आहार मां का दूध ही होता है। इसके अलावा उन्‍हें किसी और चीज की जरूरत नहीं होती है। अगर आप शिशु को पानी भी पिलाते हैं, इससे हो सकता है कि वो दूध कम पिएं।

इसके कारण बच्‍चों के सही विकास में बाधा आ सकती है। कम समय में ज्‍यादा पतला फॉर्मूला मिल्‍क देने या अधिक पानी देने की वजह से भी बच्‍चे की तबियत खराब हो सकती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp