Google AdSense Header Slot

क्या 7 साल की उम्र में लड़की को पीरियड आ सकते हैं?

Language: Hindi | Published: 12 Oct 2022 | Views: 11
क्या 7 साल की उम्र में लड़की को पीरियड आ सकते हैं?
लड़कियों में 10 से 15 साल की उम्र के बीच माहवारी की शुरुआत होती है. हालांकि इसकी शुरुआती उम्र 9 साल हो सकती है, लेकिन ऐसा कम ही देखा जाता है.

कम उम्र में पीरियड्स आना किस बात पर निर्भर कर सकता है?

आमतौर पर देखा जाए, तो किसी लड़की को पीरियड्स आने किस उम्र में शुरू होंगे ये उसकी अनुवांशिकता पर निर्भर कर सकता है। अगर मां को कम उम्र में पीरियड्स शुरू हुए थे, तो इसकी संभावना भी बढ़ जाती है कि बेटी को भी कम उम्र में पीरियड्स शुरू हो सकते हैं। लेकिन, कई बार पर्यावरणीय कारणों और लड़की के शारीरिक वजन के कारण भी कम उम्र में पीरियड्स या लेट पीरियड्स आने की समस्या हो सकती है।

10 से 13 की उम्र में ही क्यों शुरू होने चाहिए पीरियड्स?

10 से 13 साल की उम्र के बीच लड़कियों में प्यूबर्टी के विकास का दौर शुरू होता है। इस दौरान उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए शरीर में कई तरह के हार्मोन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया करते हैं। जिनके विकास की दर लड़की के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से भी प्रभावित हो सकती है। लड़कियों का पहला पीरियड आने के लिए उनके शरीर का सही वजन और शरीर में सही मात्रा में वसा होना जरूरी होता है, जो पीरियड्स को बढ़ावा देने वाले हार्मोन पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण होते है। इसकी वजह से अधिकतर लड़कियों में पहला पीरियड्स आने से पहले ही उनका वजह भी थोड़ा बढ़ जाता है।

कम उम्र में पीरियड्स आना क्या खतरे की घंटी हो सकती है?
आज के समय में अधिकतर लड़कियों को उनका पहला पीरियड 8 या 9 की उम्र में आने शरू हो जाते हैं। ऐसे में कम उम्र में पीरियड्स आना लड़कियों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स के लिए भी एक भावनात्मक समस्या हो सकती है। जो भविष्य में कई शारीरिक समस्याओं का कारण भी बन सकती है।

जानिए कम उम्र में पीरियड्स आने के कारण

अगर किसी लड़की को कम उम्र में पीरियड्स आने शुरू होते हैं, तो यह आमतौर पर इसलिए हो सकता है क्योंकि उसके शरीर में यौवन के लिए जिम्मेदार हार्मोन का उत्पादन पहले से ही शुरू हो गया होगा। ज्यादातर मामलों में, इस बात का कोई पुष्टि नहीं की गई है कि लड़कियों में ऐसा किस वजह से हो सकता है। हालांकि, शरीर ने इन हार्मोनों का उत्पादन जल्दी शुरू होने के पीछे लड़की के शरीर का वजन, आनुवंशिकता और उसकी लाइफस्टाइल भी काफी हद तक जिम्मेदार हो सकती है। अगर किसी लड़की में 8 साल की उम्र से पहले या 9 साल की उम्र से पहले ब्रेस्ट का विकास होना शुरू हो जाता है, तो यह उसके कम उम्र में पीरियड्स आने के पहले लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थितियों में डॉक्टर से परामर्श कराना जरूरी होता है।


इसके अलावा, ऐसी स्थितियों के ज्यादातर मामलों में पाया गया है कि लड़की की पिट्यूटरी ग्रंथि जल्दी सक्रिय हो जाती है, जिसके कारण उसके शरीर में हार्मोनल असंतुलन और खराब शारीरिक गतिविधियों के कारण पीयर प्रेशर अधिक बढ़ता है, जो कम उम्र में पीरियड्स होने के प्रमुख कारण हो सकते हैं।


कम उम्र में पीरियड्स आने के कारण होने वाली समस्याएं क्या हो सकती हैं?

कम उम्र में पीरियड्स आने के कारण एक लड़की को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं हो सकती है, जिसका प्रभाव उसके परिवार के साथ-साथ उसके भविष्य पर भी पड़ सकता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp