Google AdSense Header Slot

क्या आप 27 सप्ताह की गर्भवती होने पर अपने बच्चे की हलचल महसूस कर सकती हैं?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 14
क्या आप 27 सप्ताह की गर्भवती होने पर अपने बच्चे की हलचल महसूस कर सकती हैं?
पेट में बच्चे की हलचल मुझे कब महसूस होगी?
गर्भावस्था में आपको पहली बार गर्भ के भीतर शिशु की हलचल करीब 18 से 20 सप्ताह के बीच महसूस होनी शुरु होगी।

अगर, यह आपकी पहली गर्भावस्था है, तो आपको यह समझने में वक्त लग सकता है कि आप जो महसूस कर रही हैं वह शिशु की हलचल है, ना कि गैस।

अगर, आप पहले भी माँ बन चुकी हैं, तो आप इन संकेतों को पहचान लेंगी। आप शिशु के हिलने-डुलने का एहसास 16 हफ्तों के आसपास महसूस कर सकती हैं।

कई बार गर्भ में शिशु की हलचल महसूस होने में ज्यादा समय सकता है। यदि आपका वजन सामान्य से ज्यादा है या आपकी अपरा गर्भाशय की सामने की दीवार पर प्रत्यारोपित है (एंटीरियर प्लेसेंटा), तो चर्बी की परत या अपरा आपके शिशु की हलचल की प्रबलता को कम कर सकती है। इसका मतलब है कि आपको शिशु का हिलना-डुलना कुछ देर से महसूस हो सकता है।

यदि, 24 सप्ताह तक आपने अपने शिशु की कोई गतिविधि महसूस नहीं की है, तो अपनी डॉक्टर से संपर्क करें। वह आपके शिशु के दिल की धड़कन सुनेंगी और अल्ट्रासाउंड स्कैन के जरिये यह पता करेंगी कि अंदर सब ठीकठाक है या नहीं।


27 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपके शिशु का वजन अब करीब एक फूलगोभी के जितना, लगभग 875 ग्राम हो गया है, और उसका माप अब सिर से एड़ी तक शायद 36.6 सें.मी. (14.4 इंच) से भी ज्यादा हो गया है। आपके शिशु के लिए यह काफी रोमांचक सप्ताह है, क्योंकि इस हफ्ते पहली बार वह अपनी आंखें खोलता है!

आपका शिशु अब नियमित चरण में सोता और जागता है, जो शायद उसकी हलचल में भी दिख रहा होगा। यदि आपने अभी तक शिशु की हलचल के पैटर्न को नहीं समझ पाई हैं, तो शायद आने वाले हफ्तों आप ऐसा कर पाएंगी।

जब आपका शिशु सो रहा हो, तो वह शायद रैपिड आई मूवमेंट (आरईएम) का अनुभव करना शुरु कर सकता है। यह नींद का वह चरण है, जहां शिशु सपने देखता है। जब वह सपने देख रहा हो, उसकी आंखें बंद पलकों के पीछे आगे-पीछे घूम रही होंगी और आप शायद कभी-कभार शिशु की हरकत महसूस कर सकती हैं।

शिशु के फेफड़ों में विशेष कोशिकाएं अब आर्द्रक (सर्फेक्टेंट) नामक तत्व का उत्पादन कर रही हैं, जो कि जन्म के बाद शिशु के सांस लेना शुरु करने पर वायुकोषों को फूलने में मदद करता है। अभी, शिशु एमनियोटिक द्रव को सांस के जरिये बाहर-भीतर लेकर श्वसन क्रिया का अभ्यास करता है।


गर्भावस्था के 27वें हफ्ते में क्या करें

गर्भावस्था के दौरान गैस और सीने में जलन होना काफी आम है।
गर्भवती होने पर जलनियोजित रहना बहुत जरुरी है। यदि आप सादा पानी पीकर ऊब चुकी हैं, तो हमारे ये सेहतमंद व ताजगी भरे पेय आजमाकर देखें।
क्या गर्भावस्था के दौरान ली गई आयरन की गोलियों से शिशु का रंग काला पड़ सकता है? इस तथ्य की सच्चाई के बारे में यहां जानें।
क्या आप किन्हीं चीजों को लेकर तनाव में हैं? गर्भावस्था में तनाव का सामना करने के ये 10 तरीके आजमाकर देखें।
इस चरण के आसपास बहुत से परिवारों में गोद भराई या वलाकप्पू को आयोजन किया जाता है। ऐसा गर्भावस्था की खुशी और आने वाले शिशु की अच्छी सेहत की प्रार्थना के लिए किया जाता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp