क्या एक गर्भवती महिला के पेट की लाइन में बताता है?
लिनिया नाइग्रा एक डार्क लाइन है जो गर्भावस्था के दौरान आपके पेट पर विकसित होती है। यह आमतौर पर आपके नाभि से आपके जघन क्षेत्र तक फैला होता है। लिनिया नाइग्रा हार्मोन में वृद्धि के कारण होता है और आपके बच्चे के जन्म के बाद गायब हो जाता है।लिनिया अल्बा वो जगह होती है जहां पेट की मांसपेशियां कनेक्टिव टिश्यू से मिलती हैं. सामान्यतः इसका रंग बहुत हल्का होता है, इसलिए इसकी ओर हमारा ध्यान नहीं जाता. लेकिन गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावों की वजह से इसका रंग गहरा होने लगता है. दूसरी तिमाही तक आते-आते एस्ट्रोजन ऊपर चला जाता है जिससे अतिरिक्त मेलेनिन स्रावित होने लगता है. मेलेनिन की वजह से इस रेखा के रंग में कालापन आ जाता है और ये पेट पर दिखने लगती है.
हर महिला के नजर आए, ये जरूरी नहीं
लिनिया नाइग्रा का उभरना एक सामान्य प्रक्रिया है. इससे कोई नुकसान नहीं होता. लेकिन ये जरूरी नहीं कि ये रेखा हर गर्भवती के पेट पर उभरकर सामने आए. कुछ मामलों में यदि मेलेनिन की मात्रा कम होती है, तो ये रेखा गहरी नहीं पड़ती है. इसे रोका तो नहीं जा सकता, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए इसकी डार्कनेस को कम जरूर किया जा सकता है.
1. नींबू का रस त्वचा पर हाइपरपिगमेंटेशन को हल्का करके त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार है. इसके रंग को फीका करने के लिए आप नींबू के रस को इस पर लगा सकती हैं.
2. नारियल का तेल लगा सकती हैं, लेकिन कोई रासायनिक क्रीम या ब्लीच न लगाएं. ये हानिकारक भी हो सकता है. फिर भी सुरक्षा के लिए कुछ भी पेट पर इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श जरूर कर लें.
3. धूप के संपर्क में न लाएं. धूप से त्वचा में कालापन बढ़ जाता है. इससे लिनिया नाइग्रा का रंग और गहरा दिखने लगेगा.
अपनी पसंद की भाषा में प्रेगनेंसी केयर से जुड़े वीडियो देखने के लिए डाउनलोड करें Saheli App