Google AdSense Header Slot

क्या कैल्शियम से स्तन का दूध बढ़ता है?

Language: Hindi | Published: 21 Oct 2022 | Views: 20
क्या कैल्शियम से स्तन का दूध बढ़ता है?
मां बनने के बाद स्‍तनों में दूध बढ़ाने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्‍खा, प्रेग्‍नेंसी वेट भी घटेगा
कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद ब्रेस्‍ट में कम दूध आता है और इसकी वजह से उनके शिशु का विकास भी प्रभावित होता है।
ऐसा नहीं है कि डिलीवरी के बाद नई मां को अपनी डाइट का ध्‍यान रखने की जरूरत नहीं होती है। प्रसव के बाद नई मां को कम से कम 6 महीने तक शिशु को दूध पिलाना होता है, ब्रेस्‍ट में पर्याप्‍त दूध आने और शिशु को स्‍तनपान से भरपूर पोषण देने के लिए मां को संतुलित आहार लेना होता है।हालांकि, कुछ महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनकी ब्रेस्‍ट में दूध कम आ रहा है या जितना दूध आता है, उससे उनके बच्‍चे का पेट नहीं भर पा रहा है। ब्रेस्‍ट में दूध कम होने पर शिशु को पोषण कम मिलता है जिससे उसका विकास प्रभावित होता है। ऐसे में कुछ घरेलू और देसी नुस्‍खों की मदद से ब्रेस्‍ट मिल्‍क को बढ़ाया जा सकता है।
बादाम प्रोटीन और कैल्शियम से युक्‍त होते हैं। इससे ब्रेस्‍ट में दूध बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे ना सिर्फ ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ता है बल्कि शिशु के विकास में भी सहायता मिलती है। बादाम विटामिन ई, विटामिन बी2, बी3 और बी1 से युक्‍त होता है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp