प्रेगनेंसी में पपीता खाने से क्या बच्चा गिर जाता है?
अक्सर आपने सुना होगा लोगों से कि प्रेगनेंसी में पपीता का सेवन अच्छा नहीं होता है, और अगर कोई गर्भवती महिला प्रेगनेंसी के दौरान पपीता खाती है तो उसका गर्भपात यानी कि मिसकैरेज हो जाता है। इस बात में कितनी सच्चाई है? क्या वाकई पपीता खाने से बच्चा गिर जाता है? इन सभी सवालों के जवाब के लिए हमने डॉक्टर अर्चना धवन बजाज से बात की जो आईवीएफ एक्सपर्ट और गायनोलॉजिस्ट हैं। हमने उनसे न सिर्फ प्रेगनेंसी में पपीता खाने के बारे में बल्कि कई अन्य प्रेगनेंसी से जुड़े सवालों का जवाब जानने की कोशिश की जिसे लेकर प्रेगनेंट महिलाएं या उनके परिजन परेशान होते हैं।
क्या पपीता खाने से हो जाता है गर्भपात?
दरअसल कच्चे या अधपके पपीते में लेटेक्स और पेपेन होता है जो पेट में पल रहे भ्रूण के लिए नुकसानदायक होता है। हालांकि पका हुआ पपीता खाना प्रेगनेंसी में फायदेमंद है लेकिन लोग पके और अधपके पपीते में कनफ्यूज न हों और बच्चे को कोई नुकसान न हो इसलिए डॉक्टर पपीता खाने से मना कर देते हैं। पका हुआ पपीता खाने से मिसकैरेज नहीं होता है, और इसे खाकर आप अनवॉन्टेड प्रेगनेंसी को अबॉर्ट करने के बारे में सोच रही हैं तो ऐसा होगा ये भी जरूरी नहीं है।
क्या प्रेगनेंसी में खा सकते हैं अनानास?
अनानास एक ऐसा फल है जो हम प्रेगनेंसी में पूरी तरह से खाने से मना करते हैं, क्योंकि इससे होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचता है।
क्या प्रेगनेंसी में का सकते हैं पालक और बैंगन?
बहुत से लोगों को मिथ है कि प्रेगनेंसी में पालक नहीं खा सकते हैं, जबकि पालक में आयरन की मात्रा भरपूर होती है और ये काफी फायदेमंद होता है, बस इस बात का ध्यान रखें कि पालक का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह से साफ कर लें। इसी तरह बैंगन भी आप प्रेगनेंसी में खा सकते हैं, इसे खाने से भी कोई नुकसान नहीं हैं बल्कि उसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिशन मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हैं।
क्या खाने से बच्चा खराब हो सकता है?