क्या खाने से स्पर्म ज्यादा बनता है?pregnancytips.in

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 16:06

बहुत-सी रिसर्च इस बात को साबित करती हैं कि स्पर्म क्वांटिटी के अलावा स्पर्म क्वालिटी भी बहुत मायने रखती है। यानी आपका स्पर्म कितना बेहतर है? ये भी मायने रखता है। लेकिन अगर आपके स्पर्म की क्वालिटी भी बेहतर नहीं है तो आपको इस पर काम करने की बहुत जरूरत है। अगर आप स्पर्म काउंट के साथ साथ स्पर्म क्वालिटी पर भी बेहतर करना चाहते हैं तो आपको अपने लाइफस्टाइल में थोड़े से बदलाव करने को जरूरत है। यह बदलाव कुछ ऐसा होना चाहिए जिससे आपकी जिंदगी में तनाव कम हो जाए। आज के समय में तनाव के कारण ही ज्यादातर लोगों को सेक्स समस्या होती है। ऐसी स्थिति में आपको डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आखिर आप कैसे अपना स्पर्म काउंट बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्या खाने से पुरुष अपना स्पर्म काउंट बढ़ा सकते हैं और उसकी क्वालिटी कैसे बेहतर कर सकते हैं..

अंडे खाएं
अंडे में बहुत प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए आपको अंडा जरूर खाना चाहिए। अगर आप अपना स्पर्म काउंट बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अंडा जरूर खाना चाहिए। इसी के साथ ही अंडा खाने से आपके स्पर्म की क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है। अंडे में अधिक मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इससे स्पर्म की गतिशीलता को बढ़ाया जा सकता है। अंडे में जिंक भी मात्र भी अधिक होती है जिससे स्पर्म काउंट बढ़ता है। आप सुबह सुबह अंडों को उबाल कर खा सकते हैं। हालांकि, बहुत से लोग अंडे का ऑमलेट बनाकर भी खाते हैं। लेकिन अगर आप अंडे उबाल के खाएंगे तो ये ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

अनार खाएं
अनार भी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। यह आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। अनार का जूस भी आप पी सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका स्पर्म काउंट बढ़ेगा, बल्कि इससे आपके स्पर्म की गुणवत्ता भी अच्छी हो पाएगी। इसी के साथ ही आप अनार को अपने सलाद में भी ले सकते हैं। इसके अपने अलग फायदे होते हैं।

डार्क चॉकलेट खाएं
आप शायद चॉकलेट तो खाते ही होंगे। अगर आप डार्क चॉकलेट का सेवन करेंगे तो ये आपके लिए फायदेमंद होगा। इससे आप अपना स्पर्म काउंट बढ़ा सकते हैं। चॉकलेट में उच्च मात्रा में कोको और अमीनो एसिड होता है। ये आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि चॉकलेट ज्यादा न खाएं। चॉकलेट का सेवन आप नियंत्रण में ही करें। इसका ज्यादा प्रयाग उल्टा असर डाल सकता है और आपका स्पर्म काउंट इससे घट सकता है।

गाजर खाएं
आप अपनी सलाद में गाजर को भी लें। यह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसी के साथ ही आप गाजर का जूस भी पी सकते हैं। इससे आपका स्पर्म काउंट तो बढ़ेगा ही, साथ ही इससे आपका स्पर्म काउंट भी बेहतर होगा। गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है। जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह स्पर्म को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।

ब्रोकली खाएं
विटामिन-ए की कमी से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होने लगता है। ब्रोकली में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए अपने आहार में ब्रोकली को जरूर शामिल करें।

solved 5
wordpress 1 year ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info