मां बनने से पहले (Before becoming a mother) गर्भवती स्त्री की डाइट का ध्यान रखना (Take care of diet) जितना ज़रूरी होता है, मां बनने के बाद (After becoming mother) भी उतना ही ज़रूरी है. क्योंकि इसका सीधा असर केवल मां पर नहीं बल्कि बच्चे की सेहत पर भी पड़ता है. मां बनने के बाद वैसे तो डाइट का ध्यान रखना दोनों ही मामलों में ज़रूरी है फिर चाहें डिलीवरी नार्मल हो या सिजेरियन. लेकिन सिजेरियन डिलीवरी में इसकी इम्पोर्टेंस इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि माँ शारीरिक तौर पर कई तरह की दिक्कतों से गुज़र रही होती है और उसको जल्दी रिकवरी की ज़रूरत होती है. इस दौरान इस बात का ख्याल रखना जितना ज़रूरी होता है कि डाइट में किन चीजों को शामिल करना है. तो इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि डाइट में किन चीजों को शामिल नहीं करना है. क्योंकि स्टिच लगने की वजह से उसको कई तरह की परेशानी होने का डर बना रहता है. आइये जानते हैं कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद डाइट में किन चीजों को शामिल करने की ज़रूरत है और किनको अवॉइड करना जरूरी है.
आपको अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करने की ज़रूरत है. इसके लिए आप राजमा, रेशे वाली सब्जियां, ब्राउन ब्रेड, ओटमील, मटर, मक्का, नाशपाती, सेब, ब्राउन राइस, केले, अनन्नास, संतरा, सिंघाड़ा, मूली-गाजर, आलू और शकरकंद जैसी चीजों का सेवन कर सकती हैं. ये इस दौरान होने वाली गैस और कब्ज़ की दिक्कत से आपको राहत देंगे और पेट साफ रखेंगे, जिससे स्टिच पर ज़ोर नहीं पड़ेगा और घाव जल्दी ठीक होगा.
क्या डिलीवरी के बाद आलू खा सकते हैं?