Google AdSense Header Slot

क्या डिलीवरी के बाद दही खा सकते हैं?

Language: Hindi | Published: 25 Oct 2022 | Views: 14
क्या डिलीवरी के बाद दही खा सकते हैं?
​डिलीवरी के बाद क्‍या खाना चाहिए
इसके अलावा गाजर, ब्राउन राइस, तिल और तुलसी भी लें और हल्‍का भोजन करें। गरिष्‍ठ भोजन करने से बचें और दूध, दही और सब्जियां सही मात्रा में लें।

डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए?
शिशु के जन्म के बाद आपको अपने आहार में बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरुरत नहीं है। कोशिश करें कि गर्भावस्था की स्वस्थ एवं सेहतमंद आहार खाने की आदत को अभी भी जारी रखें।

प्रेगनेंसी में आप जो अलग-अलग तरह के भोजन खाती थीं, वे सब अभी भी उतने ही जरुरी हैं। इनसे आपको स्तनदूध बनाने के लिए पोषण और ऊर्जा मिल सकेगी।

स्तनपान करवाने वाली माँ के लिए सेहतमंद आहार में नीचे दिए गए चार भोजन समूहों में से भोजन शामिल होने चाहिए:

कार्बोहाइड्रेट्स जैसे चावल, ब्रेड, आलू, होलव्हीट रोटी, जई, सूजी और पास्ता आदि। अतिरिक्त पोषण और फाइबर के लिए जब भी संभव हो होलग्रेन या मल्टीग्रेन वैरायटी वाले उत्पाद चुनें।
प्रोटीन के लिए दाल-दलहन, अंडे, मछली, चिकन और मांस।
डेयरी उत्पाद जैसे कि दूध, छाछ, लस्सी, दही, चीज़ या पनीर।
विविध तरह के पोषक तत्व पाने के लिए पर्याप्त मात्रा में इंद्रधनुष के सारे रंगों वाले फल और सब्जियां।

नई माँ के तौर पर आपको अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यता नहीं होगी। गर्भावस्था की तरह अब भी भूख के हिसाब से ही खाएं। स्तनपान करवाने की वजह से आपको ज्यादा प्यास लग सकती है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में तरल का सेवन करें। अपने बिस्तर के पास वाली मेज पर पानी की बोतल या जग रखें और जब भी शिशु को स्तनपान करवाएं, इसमें से एक गिलास पानी पी लें।

यदि आप अपने आहार को और पौष्टिक बनाना चाहें तो, अपनी डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर शायद आपको आयरन, कैल्श्यिम और विटामिन डी सप्लीमेंट जारी रखने की सलाह देंगी।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp