Google AdSense Header Slot

क्या पेरासिटामोल प्रेगनेंसी में सेफ है?

Language: Hindi | Published: 22 Oct 2022 | Views: 18
क्या पेरासिटामोल प्रेगनेंसी में सेफ है?
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं का दावा है कि गर्भावस्था के दौरान पेरासिटामोल के सेवन से गर्भस्थ शिशु के दिमाग के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बच्चे को एडीएचडी जैसे मानसिक रोग होने की आशंका अधिक हो जाती है।
पेरासिटामोल ऐसी दवा है, जिसे आमतौर पर दर्द और बुखार से राहत पाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। यह इतनी आम है कि इसे बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के भी लिया जा सकता है। यही वजह है कि कई महिलाएं बेझिझक गर्भावस्था में पेरासिटामोल प्रयोग कर लेती हैं। वहीं, यह जान लेना जरूरी है कि इस तरह गर्भावस्था में पेरासिटामोल लेना सही है या नहीं, क्योंकि गर्भावस्था में बिना डॉक्टरी परामर्श के किसी भी दवा का सेवन उचित नहीं माना जाता है। तो आइए, इधर-उधर की बात किए बिना लेख में आगे बढ़कर हम जानने का प्रयास करते हैं कि गर्भावस्था में पेरासिटामोल कितनी सुरक्षित है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि जो महिलाएं अधिक समय तक इस पेनकिलर का सेवन करती हैं उनके शिशु को यह रिस्क तीन गुना अधिक होता है।

उनका मानना है कि गर्भास्था के दौरान तकरीबन आधा से अधिक गर्भवती महिलाएं इस दवा का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के करती हैं।

शोध में पाया गया कि पेरासिटामोल के अधिक सेवन से हाइपरएक्टिविटी से जुड़ी बीमारियों का रिस्क अधिक हो जाता है। इतना ही नहीं, यह गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर में हार्मोनल असंतुलन भी पैदा कर सकता है जिससे उसका मानसिक विकास प्रभावित होता है।



हालांकि इस मामले में ब्रिटेन के एनएचएस ने पेरासिटामोल के इस नुकसान को पर्याप्त वैज्ञानिक तथ्यों के न होने के आधार पर खारिज किया है।


Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp