Google AdSense Header Slot

क्या प्रेगनेंसी के दौरान रात में पानी पीना अच्छा है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 21
क्या प्रेगनेंसी के दौरान रात में पानी पीना अच्छा है?
गर्भवती महिलाओं के लिए सही मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है. प्रेग्नेंट महिलाओं को एक दिन में 8 ग्लास पानी पीना चाहिए. पानी से बॉवेल मूवमेंट आसानी से काम करती है. अधिकतर महिलाओं को इस अवस्था में कॉन्स्टिपेशन की शिकायत हो जाती है, लेकिन प्रॉपर पानी पीने से इस स्थिति से बचा जा सकता है

जलनियोजित रहना इतना जरुरी क्यों है?

आप गर्भवती हैं या नहीं, पानी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपके शरीर तथा उसके महत्वपूर्ण अंगों को समुचित ढंग से काम करने के लिए पानी सबसे जरुरी है। यह पेशाब, पसीने और मलत्याग के जरिये शरीर से अपशिष्ट और विषैले तत्वों को निकालने में मदद करता है।

गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में हो रहे बदलावों की जरुरतों को पूरा करने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता पड़ती है। पर्याप्त पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान शरीर में पानी की कमी से सिरदर्द, मिचली, मरोड़, हाथ-पैरों में सूजन (इडिमा) और चक्कर आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

तीसरी तिमाही में जलनियोजित रहना और भी ज्यादा जरुरी है, क्योंकि तब पानी की कमी से संकुचन शुरू हो सकते हैं और समय से पहले प्रसव का दर्द उठ सकता है।

कुछ महिलाओं का मानना है कि नियमित पानी पीने से मिचली, सीने में जलन और एसिडिटी और अपचता के लक्षणों में राहत मिलती है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मूत्रमार्ग के संक्रमण से भी बचाव होता है, जो गर्भावस्था के दौरान आम है। यदि आप पर्याप्त पानी पीती हैं, तो आपके मूत्र में पानी की अच्छी मात्रा बनी रहेगी, जिससे संक्रमण का जोखिम कम होगा।

यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और तापमान सामान्य बनाए रखता है, विशेषकर गर्म और आर्द्र महीनों में।

गर्भावस्था के दौरान मुझे कितना पानी पीना चाहिए?

आपको रोजाना करीब तीन लीटर (आठ से 12 गिलास) तरल पदार्थ पीना चाहिए। एक साथ बहुत सारा पानी पीने की बजाय दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीएं। पानी की हर बूंद आपकी स्वस्थ गर्भावस्था में मदद करेगी।

हल्के व्यायाम के हर एक घंटे के लिए इसमें एक गिलास पानी और जोड़ दें। गर्मियों के दौरान पसीना आने के कारण निकल जाने वाले द्रव्य की पूर्ति के लिए आपको और अधिक पानी पीने की आवश्यकता होगी।

शरीर में जल प्रतिधारण के डर से पानी और अन्य तरल पदार्थ पीने से न हिचकें। यह अजीब लग सकता है, मगर जल प्रतिधारण पर्याप्त पानी न पीने पर भी हो सकता है, क्योंकि यदि शरीर को निर्जलीकरण का आभास हो, तो वह अधिक तरल पदार्थ कायम रखता है।

शरीर में पानी की कमी पता करने का सर्वोत्तम तरीका है कि अपने मूत्र का रंग जांचे। यह हल्के पीले रंग का होना चाहिए। यदि यह गहरे रंग का है, तो आपको अधिक पानी पीने की आवश्यकता है।

यदि आपको लगातार चक्कर से महसूस हों और पानी पीने के बावजूद भी पेशाब कम आ रहा हो, तो अपनी डॉक्टर से बात करें। गर्भावस्था के ऐसे लक्षणों के बारे में जानें जिन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp