Google AdSense Header Slot

क्या प्रेगनेंसी के पहले महीने में भूख लगती है?

Language: Hindi | Published: 11 Nov 2022 | Views: 14
क्या प्रेगनेंसी के पहले महीने में भूख लगती है?
एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्‍टेरोन हार्मोन में उतार चढ़ाव के कारण भूख बढ़ सकती है। आमतौर पर गर्भावस्‍था की दूसरी तिमाही में भूख लगना शुरू होता है लेकिन कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी की पहली तिमाही शुरू होते ही अधिक भूख लगने की शिकायत हो सकती है।

रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को ज्यादा भूख लगना एक आम बात है। इससे संबंधित एक शोध भी सामने आया है, जिससे पता चलता है कि प्रेगनेंसी के दौरान अधिक भूख लगने को फूड क्रेविंग कहा जाता है, जिसमें महिलाओं को जरूरी पोषक तत्व और बाहर का खाने की इच्छा होती है।

प्रेगनेंसी के दौरान भूख लगने के कारण

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख फूड क्रेविंग कहलाती है। इससे अलग कुछ और भी कारण है, जिसके कारण महिलाओं को ज्यादा भूख लगती है। यह कारण निम्न प्रकार हैं-

1 - गर्भावस्था में महिलाओं के हार्मोंस बदलते हैं ऐसे में भोजन से जुड़े हार्मोंस में जब बदलाव आता है तब महिलाओं की भूख बढ़ या घट सकती है।

2 - जब महिलाओं के गर्भ में शिशु का विकास होता है तो उस दौरान महिलाओं को ज्यादा एनर्जी के लिए जरूरी पोषक तत्व की आवश्यकता होती है।

3 - प्रोजेस्ट्रोन एक हार्मोन होता है जब इस हार्मोन के स्तर में बदलाव आता है तब भी महिलाओं की भूख बढ़ सकती है।


प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लगे तो कैसे करें कंट्रोल

गर्भावस्था के दौरान ज्यादा भूख लगने पर डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। यह बदलाव निम्न प्रकार है-

1 - यदि महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लग रही है तो वह अपने आहार में फाइबर को जोड़ सकती हैं। फाइबर ना केवल भूख को नियंत्रित कर सकता है बल्कि लंबे समय तक व्यक्ति का पेट भरा हुआ भी महसूस हो सकता है।

2 - गर्भावस्था में प्रोटीन का सेवन भी महत्वपूर्ण माना जाता है। खासकर जिन महिलाओं को ज्यादा भूख लगती है वह अपने आहार में प्रोटीन से जुड़े खाद्य पदार्थों को जोड़कर अपनी भूख को नियंत्रित रख सकती हैं।

3 - प्रेगनेंसी के दौरान यदि महिलाओं को ज्यादा भूख लगता है तो ऐसे में 8 से 9 गिलास पानी पीने से भी भूख को शांत किया जा सकता है। हालांकि इससे संबंधित एक रिसर्च भी सामने आई है जो यह बताती है कि भूख को शांत करने में पानी आपके बेहद काम आ सकता है। रिसर्च को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

4 - प्रगनेंसी के दौरान महिलाओं को खाना खूब चबाकर और धीरे-धीरे खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे महिलाओं को पेट बाद तक भरा महसूस होगा। बता दें कि जो महिलाएं धीरे-धीरे और चबाकर खाना खाती हैं उनका काफी टाइम बाद भूख लगती है।
Share this article:

Facebook | Twitter | WhatsApp